एक्सप्लोरर

Relationship Tips: शर्मिला और टाइगर के रिश्ते को लेकर लोगों ने लगाई थी शर्तें, लेकिन यह कपल सबके लिए सीख बन गया

Relationship Tips: इस जोड़े ने सभी को गलत साबित किया और टाइगर पटौदी की आखिरी सांस तक दोनों का साथ बरकरार रहा. 

Relationship Tips: शर्मिला टैगोर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी दिग्गज अभिनेत्री हैं. उनकी शादी मंसूर अली खान पटौदी से हुई थी, जो एक भारतीय क्रिकेटर रहे हैं. यह एक ऐसे कपल थे जिसमें  समानता कम और असमानताएं ज्यादा थीं. एक ऐक्ट्रेस थी, तो दूसरे क्रिकेटर और नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते थे. शर्मिला हिंदू थीं, तो वहीं टाइगर मुस्लिम. दोनों का नेचर भी बिल्कुल अलग था. ऐसे में जब लोगों को पता चला कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. बाद में जब शादी तक बात पहुंची, तब लोगों ने शर्तें तक लगाईं कि इनका विवाह ज्यादा दिन नहीं टिक सकेगा. लेकिन इस जोड़े ने सभी को गलत साबित किया और टाइगर पटौदी की आखिरी सांस तक दोनों का साथ बरकरार रहा. 

आखिर दोनों कपल में ऐसी क्या बात थी जो बिल्कूल अलग होते हुए भी इन दोनों के बात का रिश्ता इतना मजबूत था. इसके बारे में उन चीजों से आइडिया लगाया जा सकता है, जिनका जिक्र इन्होंने अलग-अलग इंटरव्यू में किया था. ये बातें ऐसी हैं, जो दूसरे कपल्स को भी स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप बनाने में मदद कर सकती हैं. 

रिस्पेक्ट और अक्सेप्टेंस
मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर के बीच अंतर था, इस बात में कोई दो राय नहीं, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को वैसे है स्वीकार किया जैसे वे थे. दोनों ने एक दूसरे को बदलने की कोशिश नही की थी. इनके रिश्ते में आपसी सम्मान भी काफी ज्यादा था. दोनों न सिर्फ एक-दूसरे के प्रफेशन का सम्मान करते थे, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी को भी रिस्पेक्ट देते थे. 

प्यार के साथ यह भी है जरूरी
हर व्यक्ति दूसरे से अलग होता ही है. ऐसे में यह उम्मीद करना कि कपल के बीच कोई भी असमानता न दिखे, काल्पनिक ही है. सबसे बेहतर यही है कि जीवनसाथी किसी को बनाएं, तो उसे वैसा ही स्वीकार करें, जैसा वह है. साथ ही में उसके लिए मन में प्यार के साथ ही सम्मान का भाव भी हमेशा बनाए रखें. यह कपल को एक-दूसरे को हर्ट करने और रिश्ते को कमजोर होने से बचाए रखेगा.

सपोर्ट करना
शर्मिला ने कई अपने इंटरव्यूज में बता चुकी है कि टाइगर उन्हें कितना सपोर्ट करते हैं. इसका एक उदाहरण उस किस्से में मिलता है, जिसे ऐक्ट्रेस ने सबके साथ शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें 'ऐन ईवनिंग इन पैरिस' में एक सीन के लिए स्विमसूट पहनना था. जिसके लिए टाइगर ने उन्हें सपोर्ट किया था. 

ये भी पढ़ें- Love Advice : ऐसे करें अपनी Crush को Propose, कभी नहीं कह पाएगी आपको 'ना'

Relationship Goals : Priyanka Chopra के भड़कने पर Nick Jonas रहते हैं एकदम शांत, कपल ने ऐसे पक्की कर रखी है अपनी Bonding

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
Spices Getting Clumpy: मसालों को सीलन और गांठों से कैसे बचाएं? जानें 4 सीक्रेट किचन टिप्स
मसालों को सीलन और गांठों से कैसे बचाएं? जानें 4 सीक्रेट किचन टिप्स
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget