एक्सप्लोरर

Parenting Tips : बच्चे को बनाना चाहते हैं इमोशनली स्ट्रॉन्ग तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

चाहते हैं आपका बच्चा इमोशनली स्ट्रॉन्ग बने? यहां कुछ खास बातें हैं जिन पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए. आइए जानते हैं..

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अंदर से मजबूत रहे और मुश्किल समय में भी हिम्मत न हारे, तो कुछ खास बातों पर ध्यान देना जरूरी है. एक इमोशनली स्ट्रॉन्ग बच्चा जीवन की कठिनाइयों का बेहतर से सामना कर सकता है. ये काम एक दिन में नहीं होता. इसमें समय लगता है और सही गाइडेंस चाहिए होती है. आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने बच्चे को इमोशनली मजबूत बनाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं. ये टिप्स आपके बच्चे को सिखाएंगे कि खुद पर भरोसा कैसे करें और मुश्किलें आने पर कैसे डटकर सामना करें. 

ओपन कम्युनिकेशन
अपने बच्चे से खुलकर बातें करें और उन्हें आराम से अपनी बातें कहने दें. ऐसा माहौल बनाएं जहां वे बिना डरे अपनी भावनाएं शेयर कर सकें. जब वो बातें करें, तो ध्यान से सुनें और उनकी बातों को समझने की कोशिश करें. यह उन्हें इमोशनली सपोर्टेड महसूस कराएगा. 

डटकर सामना
बच्चों को समझाएं कि कैसे मुश्किलें आएं तो उनका डटकर सामना करें और समाधान निकालें. छोटी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करें और उन्हें खुद से सोचने के लिए प्रोत्साहित करें. इससे वे समस्या सुलझाने में माहिर और आत्मनिर्भर बनेंगे.

दूसरे की फीलिंग्स को समझें 
बच्चों को बताएं कि दूसरों के लिए कैसे दिल से सोचें और उनकी फीलिंग्स की इज्जत करें. उन्हें सिखाएं कि सभी की भावनाएं महत्वपूर्ण होती हैं और हमें हर किसी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आना चाहिए. यह उनमें सहानुभूति और समझदारी बढ़ाएगा. 

पॉजिटिव रीइन्फोर्समेंट
बच्चों की अच्छी बातों और जीतों को हमेशा तारीफ करें. जब आप उनकी सराहना करते हैं और उन्हें अच्छा फीडबैक देते हैं, तो उनका मनोबल बढ़ता है और वो अंदर से मजबूत होते हैं. इस तरह की पॉजिटिव बातें उन्हें आगे बढ़ने और और भी अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं. 

स्ट्रेस मैनेजमेंट
बच्चों को सिखाएं कि जब वो तनाव महसूस करें, तो वे गहरी सांस लें, ध्यान करें या अपने मनपसंद शौक का अभ्यास करें. ये सभी चीजें उन्हें शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करती हैं. ऐसे में वो सीखेंगे कि कैसे मुश्किल समय में भी खुद को संभाले रखें. ये आदतें उन्हें लंबे समय तक मदद करेंगी. 

यह भी पढ़ें : 
ब्रांडेड कपड़े समझकर कहीं आप नकली कपड़े तो नहीं खरीद रखें हैं, जानें कैसे पहचानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget