एक्सप्लोरर

Parenting Tips : शिशु के पेट में कब्ज बन गया है तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

शिशु के कब्ज से जूझ रहे हैं? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय, जो तुरंत कब्ज से राहत दिलाने में मदद करेंगे. आइए जानते हैं यहां...

छोटे बच्चों को कभी-कभी पेट में कब्ज की समस्या हो जाती है, जिससे उन्हें और उनके माता-पिता को बहुत परेशानी होती है. जब बच्चे को कब्ज होता है, तो वह असहज महसूस करता है और ज्यादा रोता है. अगर आप चाहते हैं कि बच्चे को फौरन राहत मिले तो यहां कुछ आसान और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं . इसे जरूर अपनाएं..

हींग का इस्तेमाल 
हींग का इस्तेमाल भारतीय घरों में पेट की समस्याओं के लिए एक पारंपरिक उपाय के रूप में किया जाता है. बच्चे की नाभि के आसपास हींग का लेप लगाने से पेट दर्द और कब्ज में राहत मिल सकती है. इसे बनाने के लिए थोड़ी सी हींग को पानी या नारियल तेल में मिलाकर गर्म करें और फिर नाभि के आसपास लगाएं. यह पेट की गैस को छोड़ने में सहायक होता है. 

पेट की मालिश
बच्चे के पेट की हल्की मालिश करने से कब्ज में फौरन आराम मिल सकता है. नाभि के चारों तरफ गोलाई में मालिश कीजिए. इससे आंतों की हरकत तेज होती है और मल आसानी से बाहर आता है. यह तरीका बच्चे को कब्ज से जल्दी राहत दिला सकता है. 

गर्म पानी की बोतल
बच्चे के पेट पर गर्म पानी की बोतल रखने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और कब्ज से राहत पहुंचती है. इसे करते समय सावधानी बरतें कि पानी ज्यादा गर्म न हो. यह उपाय बच्चे के पेट को सुकून देकर कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है.

प्रॉपर हाइड्रेशन
अगर बच्चे को कब्ज की समस्या हो, तो उसे खूब पानी पिलाना चाहिए. यह पेट को साफ रखने में मदद करता है. स्तनपान कराने वाले बच्चों की मां को भी अधिक पानी पीना चाहिए, ताकि बच्चे को जरूरी हाइड्रेशन मिल सके.

आहार में बदलाव
बच्चों के डाइट में उनकी उम्र के अनुसार फाइबर वाले खाने शामिल करना चाहिए. जैसे कि प्यूरी किए हुए फल और सब्जियां उन्हें खिलाएं. ये फूड्स पेट को साफ रखने में मदद करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं. फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है और मल को नरम बनाकर आसानी से बाहर निकलने में सहायता करता है. 

ये भी पढ़ें: 
क्या वैक्सीन से हो रही है ब्लड क्लॉटिंग? जिससे हार्ट अटैक के साथ बढ़ेगा इन बीमारियों का खतरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget