एक्सप्लोरर

बच्चों को पढ़ाई से साथ-साथ जरूरी सिखाएं ये 5 स्किल्स, जीवन में आएंगे बहुत काम

बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ कुछ और भी खास बातें हैं जो उन्हें सिखानी चाहिए, जो उनके जीवन में बहुत काम आएंगी. आइए जानते हैं क्या

हम सब जानते हैं कि पढ़ाई बच्चों के लिए कितनी जरूरी है. पर क्या आपको पता है कि सिर्फ किताबें ही सब कुछ नहीं होतीं? जी हाँ, बच्चों को कुछ और भी खास बातें सिखानी चाहिए जो उनके जीवन में बहुत काम आती हैं. आज हम 5 ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बात करेंगे जो हर बच्चे को सीखनी चाहिए. ये चीजें उन्हें न सिर्फ एक अच्छा इंसान बनाती हैं, बल्कि जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने में भी मदद करती हैं. 

टाइम मैनेजमेंट
टाइम मैनेजमेंट यानि समय को सही से इस्तेमाल करना, बच्चों के लिए बहुत अहम है. ये सिखाता है कि कैसे अपने पढ़ाई, खेल और मस्ती के लिए सही समय निकालना है. जब बच्चे इसे सीख जाते हैं, तो उनकी जिंदगी में सब कुछ आसान और सुव्यवस्थित हो जाता है. वे अपने कामों को बिना किसी तनाव के और बेहतर तरीके से कर पाते हैं. इसलिए, हमें बच्चों को समय की कीमत समझाने और उन्हें अपने समय को अच्छे से प्रबंधित करने का तरीका बताना चाहिए.

आत्म अनुशासन
 
आत्म-अनुशासन का मतलब है खुद पर काबू रखना और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना. ये बच्चों को सिखाता है कि कैसे वे खुद के बॉस बनें और अपने कामों को खुद ही संभालें. जब बच्चे ये सीख जाते हैं, तो वे जिम्मेदार और खुद पर निर्भर हो जाते हैं. इससे उन्हें अपने सपनों को सच करने में भी मदद मिलती है. आत्म-अनुशासन बच्चों को सिखाता है कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. 

टीम वर्क 
टीम वर्क यानी साथ मिलकर काम करना, आज के समय में बहुत जरूरी है. जब बच्चे साथ में काम करते हैं, तो वे सीखते हैं कि कैसे दूसरों के साथ मिलजुल कर रहना है, कैसे बातचीत करनी है, और कैसे कभी-कभी अपनी बात छोड़कर दूसरों की बात माननी है. ये सब उन्हें बड़े होकर हर जगह काम आता है, चाहे स्कूल हो, कॉलेज हो या फिर नौकरी. इसलिए, बच्चों को छोटी उम्र से ही टीम में काम करने की आदत डालनी चाहिए. 

पैसे की अहमियत 
 
पैसे की अहमियत को समझना और अच्छे से इस्तेमाल करना, बच्चों को ये सिखाना जरूरी है ताकि वे बड़े होकर अपने पैसों का ध्यान रख सकें और खुद का खर्चा चला सकें. इससे वे आगे चलकर आर्थिक रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनते हैं. 

संवेदनशीलता और समझ
बच्चों को दूसरों के लिए अच्छा सोचना और महसूस करना सिखाना जरूरी है. जब वे दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और उनके साथ प्यार से पेश आते हैं, तो इससे वे अच्छे इंसान बनते हैं. ये सिखाने से वे हर किसी को अपना दोस्त बनाने में और सबके साथ मिलकर रहने में अच्छे हो जाते हैं. 

यह भी पढ़ें:
खाली पेट गैस की गोली खाना हो सकता है 'खतरनाक', तुरंत हो जाएं सावधान, वरना...

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget