एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चों की बिगड़ी आदतें इस तरह सुधारें, हर मां-बाप को लेनी चाहिए सीख

Child Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में कई बार कुछ बुरी आदतें आ जाती हैं. ऐसे में एक मां अपने बच्चे को सही और गलत में फर्क बताकर उन खराब आदतों को सुधार सकती है.

Bad Habits In Kids: बच्चों को बिगड़ने (Spoiled Child) में देर नहीं लगती. बच्चे सबसे पहले बुरी बातों को सीखते हैं. ऐसे में कई बार माता पिता अपने बच्चों की खराब आदतों की वजह से परेशान रहते हैं. कई बार बच्चे अपनी आदतों से मां-बाप को भी शर्मिंदा करते हैं. आजकल सिंगल फैमिली में रहने वाले बच्चों में ऐसी कई आदतें आ जाती हैं जो खराब होती हैं. कई बार बच्चे कोई भी काम नहीं करते, बात-बात पर नाराज हो जाते हैं, लड़ाई करते हैं, चीजें फेंकते हैं और अपनी जिद पूरी करवाते हैं.

एक दो बार ऐसा होना कोई परेशानी की बात नहीं है लेकिन अगर आपका बच्चा हमेशा ऐसा ही करे तो इन बुरी आदतों (Bad Habits) को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. आज हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपके बच्चे की बुरी आदतों को सुधारने में मदद करेंगी. 

कैसे सुधारें बच्चों की बुरी आदतें 

1- बच्चे को न कहें- कई बार माता-पिता बच्चे को रोता देख उसकी बातें मान लेते हैं और जिद पूरी कर देते हैं, लेकिन आपकी ये बात बच्चे को जिद्दी बनाती है. ऐसे बच्चे हर बार अपनी जिद पूरी करवाने के लिए रोते हैं. इसलिए हमेशा बच्चे की जिद पूरी न करें और उन्हें मना करना सीखें. 

2- कुछ नियम बनाएं- बच्चे वही करते हैं जो देखते हैं. इसलिए बच्चों की सही परवरिश के लिए घर में कुछ नियम (Rules) बना दें. इन नियमों को आप खुद भी फॉलो करें. खाना खाते वक्त फोन या टीवी से दूर रहें. हमेशा खाने से पहले हाथ धोएं. हरी सब्जी जरूर खानी है. रोजना बाहर के खाने के लिए जिद नहीं करनी है. गलती होने पर सामने आकर मांफी मांगे. इससे बच्चे अच्छी आदतें सीखते हैं.

3- बच्चों से बातें करें- कई बार मां घर के काम में बिजी रहती हैं और पापा ऑफिस में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में बच्चे के लिए किसी के पास समय नहीं होता है. कई बार ऐसे बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं. मां-बाप की अटेंशन पाने के लिए बच्चे शरारतें करते हैं. इसलिए बच्चों से साथ समय बिताएं और उनसे बातें जरूर करें. 

4- तारीफ करें- बच्चे को हमेशा सिर्फ डांटते ही न रहें. अच्छे काम करने पर उनकी तारीफ करें. इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है. इससे बच्चे को पता चलेगा कि क्या काम अच्छा है और क्या गलत है. आप बच्चे की अच्छी आदतों के लिए भी उन्हें जरूर बोलें. 

5- चीजों की अहमियत समझाएं- कई बच्चों को लगता है कि वो जो मांगते हैं उन्हें मिल जाता है. ऐसा हमेशा करना बच्चे को बिगाड़ना है. इससे बच्चे अपने कपड़े, किताब और खिलोने की कद्र नहीं करते हैं. कई बार ऐसे बच्चे अपने साथ के दूसरे बच्चों को खुद से कम समझने लगते हैं. जो लगत आदत है. बच्चों को सभी के प्रति संवेदनशील होने की आदत डालें.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: इन चीजों से बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, बच्चा रहेगा हमेशा हेल्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget