एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चों के सामने इन टॉपिक्स पर भूलकर भी न करें बात, पड़ सकता है पछताना

Parents Child Relationship: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही रास्ते पर चले तो इसके लिए जरूरी है कि अपने बच्चे से कुछ बातें गलती से भी न कहें. आइए जानते हैं क्या हैं वो बाते.

Good Parenting Tips: सभी पेरेन्ट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा सही रास्ते पर चलें, कभी भी कोई गलत काम न करें और उनका नाम रोशन करें. फिर भी कई बार जाने अंजाने में या फिर गलती से माता-पिता अपने बच्चों के सामने कुछ ऐसी बातें कह जाते हैं, जिनका सीधा असर बच्चों के दिल और दिमाग पर पड़ता है. जब बच्चे धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं तो कई चीज़ों के बारे में जानने की जिज्ञासा भी उनके भीतर बढ़ती जाती है. कई बार तो बच्चे कुछ बातों का अलग ही मतलब निकाल लेते हैं.
 
इसलिए बेहद जरूरी है कि बच्चों के सामने कुछ भी कहने से पहले ख्याल रखा जाए. बच्चे उस बात का गलत मतलब न निकालें. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे कोई गलत काम न करें और सही रास्ते पर ही चलें तो आपको भी कई सावधानियां बरतनी होगी. आइए जानते हैं बच्चों के सामने भूलकर भी आपको कौन सी बातें नहीं कहनी चाहिए.
 
बच्चों के सामने बुराई न करें
बच्चों के सामने कभी भी किसी की बुराई न करें, कई बार पेरेन्ट्स गुस्से में बच्चों के सामने दूसरों की बुराई करने लगते हैं. खासतौर पर अपने पार्टनर या परिवार के किसी सदस्य की बुराई बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसी बातें सुनकर बच्चे दो अलग हिस्सों में बंट सकते हैं. साथ ही पार्टनर या फैमिली मेंबर की बुराई सुनकर कई बार बच्चें उन लोगों से नफरत भी करने लगते हैं और जिनकी आप बुराई कर रहें हैं उनके प्रति बच्चों का नजरिया भी बदल सकता है. 
 
रुपयों और बीमारियों की बात न करें
पेरेन्ट्स जब रुपयों की टेंशन या किसी बीमारी को लेकर बच्चों के सामने बार-बार बात करते हैं तो इन समस्याओं का डर कहीं न कहीं बच्चों के दिल और मन में भी बैठ जाता है. कई बार ऐसी बातों से बच्चों पर बोझ पड़ने लगता है और वह इन बातों को लेकर टेंशन लेने लगते हैं, लेकिन इस बोझ को झेल पाना उनके बस की बात नहीं होती है.
 
दूसरों से न करें बच्चों की तुलना
अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से कभी नहीं करनी चाहिए. बाल मनौवैज्ञानिकों के अनुसार जब पेरेन्ट्स बच्चे की तुलना दूसरों से करते हैं तो उनका भरोसा और आत्मविश्वास टूटने लगता है, और बच्चे खुद को दूसरो से कम आंकने लगते हैं. जिसके चलते कई बार बच्चे स्ट्रेस भी लेने लगते हैं. वहीं अगर आप बच्चों को दूसरो से काफी बेहतर बताते हैं तो वह दूसरों को अपने आप से कम आंकने लगते हैं. इसलिए किसी भी सूरत में तुलना करना सही नहीं है. 
 
ठेस पहुंचाने वाली बातें न करें
कई बार बच्चों की मस्ती और गलतियों की वजह से पेरेन्ट्स बेहद ही नाराज़ हो जाते हैं, और उनसे ऐसी बातें कह जाते हैं जो शायद कभी भी नहीं कहना चाहिए. काश तुम पैदा ही नहीं होते जैसी बात कोई भी बच्चा अपने पेरेन्ट्स से कभी नहीं सुनना चाहता. इस तरह की बातों से बच्चा बेहद ही आहत हो सकता है और उसके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. ऐसी बातों से बच्चे के मन में यह बात भी आ सकती है कि, उसे कोई भी पसंद नहीं करता है.
 
रूढ़िवादी टिप्पणियां न करें
लड़कियों को चुप ही रहना चाहिए या लड़के कभी नहीं रोते, जैसी बातें बच्चों के सामने न करें, इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. बच्चों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने से नहीं रोकना चाहिए. अगर आप बच्चों को रोकेंगे तो वह चुप रहना और सहना सीख जाएंगे. ऐसे में जब उन्हें कोई कुछ गलत कहेगा तो वह अपनी आवाज़ नहीं उठा पाते हैं और न ही भावनाएं व्यक्त कर पाते हैं, ऐसी स्थिति में बच्चे मन ही मन में घुटने लगते हैं.
 
ये भी पढ़ें 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cooking Tips: क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget