एक्सप्लोरर

Parenting Tips: कहीं आपकी इन गलतियों को वजह से आपका बच्चा बिगड़ैल तो नहीं बन रहा, जानें उन्हें सुधारने का तरीका

आपको कुछ ऐसे संकेत बताते हैं जिनकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपका बच्चा बिगड़ गया है. इन संकेतों को जानकर आप बच्चे को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते है.

Signs of Stubborn Child: हर पेरेंट्स अपने बच्चों को हमेशा खुश देखना चाहते हैं इसलिए वो हर कोशिश करते हैं कि बच्चों को सारी सुविधाएं दें. वो चाहते हैं कि जो सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पाईं, वो सारी सुविधाएं अपने बच्चों को दें. लेकिन हमेशा ये कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति गलत होती है. अगर आप अपने बच्चे को हर सुविधा देते हैं और उसकी हर जिद पूरी करते हैं तो वो उन चीजों की अहमियत करना बंद कर देते हैं. बच्चों की परवरिश एक कड़क रस्सी की तरह होती है जिसमें आपने थोड़ी सी भी ढील दी तो रस्सी छूट सकती है. रस्सी में ढील न आ जाए इसके लिए आपको बैलैंस बनाने की आवश्यकता होती है., उसी तरह माता पिता को भी बच्चों की परवरिश करते समय प्यार और  अनुशासन को मैनेज करना होता है. अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपका बच्चा बिगड़ जाता है. आपको कुछ ऐसे संकेत बताते हैं जिनकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपका बच्चा बिगड़ गया है. इन संकेतों को जानकर आप बच्चे को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते है.
 
इन संकेतों पर दें ध्यान 
1. न नहीं सुन पाता बच्चा 
बिगड़ैल बच्चों के लिए उन्हें ना कहना मुश्किल हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन बच्चों ने बचपन से कभी न नहीं सुना होता. वहीं अगर आप किसी बात के लिए मना करते हैं तो बच्चा गुस्से में आ जाता है और चीखने चिल्लाने लगता है.
 
2. बात ना मानना
बच्चों को बचपन से ही अच्छी बाते सिखाने की कोशिश करनी चाहिए. यदि आपका बच्चा अक्सर बुनियादी चीजों को करने से मना करता है और आप भी उसे डांटते नहीं हैं तो आपका बच्चा बिगड़ने  लगता है. उनके बिगड़ने के पीछे आपका बहुत बड़ा हाथ होता है.
 
3. संतुष्ट ना होना 
 आपका काम सिर्फ बच्चों को सुविधा देना नहीं है बल्कि उन्हें चीजों के प्रति आभारी रहना सिखाना भी आपकी जिम्मेदारी होती है. अपने बच्चे को अच्छी आदते सिखाने से बच्चा ग्राउंडेड रहता है. कभी घमंडी नहीं बनता है. वहीं अगर आप इन बेसिक चीजों को अपने बच्चों को नहीं सिखा पाते हैं तो बच्चा बड़ा होकर लालची और घमंडी बनता है.
 
4. स्पोर्ट्स स्पिरिट की कमी 
खेल के दौरान आपका बच्चा जिस तरह से व्यवहार करता है वो उसके बारे में  बहुत कुछ बता सकता है. यदि वे हारने पर खेल को रोकता है या रोना शुरू कर देता है तो समझ जाइए कि उसमें खेल भावना की कमी है. हारने के बाद बुरा लगना अब पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन आप कैसे रिएक्ट करते हैं ये बहुत जरूरी होता है.
 
अपने बच्चे को कैसे सुधारे ?
माता पिता अपने बच्चे के व्यवहार के लिए उतने ही जिम्मेदार होते हैं जितना बच्चा होता है. अगर माता पिता अपने बच्चे को सुधारना चाहते हैं तो उसके लिए एक बाउंड्री सेट करें. जब आप अपने बच्चे पर रोक टोक लगाना शुरू कर देंगे तो वो अनुशासित बनेंगे. उनके सामने एक अच्छा माहौल बनाएं जिससे वे आपसे अच्छी बाते सीखें. बच्चे अपने आस पास के माहौल से बहुत कुछ सीखते हैं. उनपर आस पास की बातों का काफी असर पड़ता है.
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद गंदा दिखता है फर्श? नोट करें 4 आसान हैक्स
पोछा लगाने के बाद गंदा दिखता है फर्श? नोट करें 4 आसान हैक्स
जल्दी खराब हो जाता है केला, इस ट्रिक से लंबे समय तक रहेगा ताजा
जल्दी खराब हो जाता है केला, इस ट्रिक से लंबे समय तक रहेगा ताजा
How Long To Soak Clothes: कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
How Many Whistles For Potatoes: कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget