एक्सप्लोरर

30 साल में दुनिया भर में दोगुने हुए हाइपरटेंशन के मरीज, गरीब देशों में ज्यादा खतरा- लैंसेट

Hypertension: शोधकर्ताओं ने बताया कि सस्ती दवा से इलाज में आसानी और पहचान की सुविधा के बावजूद दुनिया भर के हाइपरटेंशन पीड़ितों की करीब आधी संख्या 2019 में अपनी स्थिति से वाकिफ नहीं थी.

Hypertension: हाइपरटेंशन पीड़ित व्यस्कों की संख्या दुनिया भर में पिछले 30 वर्षों के दौरान दोगुनी हो गई है. दि लांसेट पत्रिका में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, हाइपरटेंशन के मामलों में ज्यादातर बढ़ोतरी का पता कम और मध्यम आमदनी वाले देशों में चला है. शोधकर्ताओं ने 30-79 वर्षीय 100 मिलियन लोगों के ब्लड प्रेशर माप का विश्लेषण किया जिसे तीन दशक के दौरान 184 देशों में लिया गया था. उन्होंने पाया कि 1990 में जहां हाइपरटेंशन पीड़ितों में पुरुषों की अनुमानित संख्या 317 और महिलाओं की संख्या 331 थी, तो वहीं 2019 में हाइपरटेंशन पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 651 मिलियन पुरुष और 626 मिलियन महिला हो गया.

दुनिया भर में 30 वर्षों के दौरान हाइपरटेंशन की संख्या दोगुनी

शोधकर्ताओं ने बताया कि सस्ती दवा से इलाज में आसानी और पहचान की सुविधा के बावजूद दुनिया भर के हाइपरटेंशन पीड़ितों की करीब आधी संख्या 2019 में अपनी स्थिति से वाकिफ नहीं थी. उन्होंने ये भी बताया कि 62 फीसद पुरुषों और 53 फीसद महिलाओं की स्थिति का इलाज नहीं किया गया.

इम्पीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर और शोधकर्ता माजिद एजाजी ने कहा, "दशकों में दवाइयों और मेडिकल सुविधा की प्रगति के बावजूद हाइपरटेंशन नियंत्रण में वैश्विक प्रगति कम रही है, और हाइपरटेंशन पीड़ितों की बड़ी संख्या बिना इलाज के है." उन्होंने बताया, "हमारे विश्लेषण से खुलासा हुआ है कि हाइपरटेंशन की पहचान और इलाज में अच्छा प्रयास न सिर्फ उच्च आय वाले देशों में है बल्कि मध्यम आमदनी वाले देशों में भी है."

निम्न और मध्यम आय वाले देशों में इलाज और नियंत्रण खराब

हाई ब्लड प्रेशर का सीधा संबंध हर साल दुनिया भर में होनेवाली 8.5 मिलियन मौत से है और ये स्ट्रोक, इस्केमिक हार्ट रोग, किडनी की बीमारी का प्रमुख जोखिम कारक है. ब्लड प्रेशर को कम करने से स्ट्रोक का जोखिम 35-40 फीसद, हार्ट अटैक का जोखिम 20-25 फीसद और हार्ट के फेल होने का करीब 50 फीसद खतरा कम हो जाता है.

रिसर्च के मुताबिक, 1990 से ज्यादातर देशों में इलाज और नियंत्रण में सुधार आया है, विशेषकर बड़े पैमाने पर उच्च आय वाले देशों जैसे कनाडा, आइसलैंड और दक्षिण कोरिया में सुधार देखा गया, लेकिन, इंडोनेशिया और नेपाल समेत निम्न और मध्यम आय वाले देशों में नहीं के बराबर बदलाव आया है. 

Women Health Tips: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सुपरफूड, मिलेंगे सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स

कहीं आपकी सब्जियों पर कैंसर पैदा करने वाला मैलाकाइट रंग तो नहीं लगा है, इस तरह आसानी से पता लगाएं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Facial Scan Apps Depression: सांप के काटने पर घोड़े कैसे बचाते हैं इंसान की जान, यहां जानें?
फेशियल स्कैन ऐप बढ़ा रहे महिलाओं का डिप्रेशन, जानें क्या है कमियां?
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget