एक्सप्लोरर

गुलेल से मटकी फोड़ती दिखेंगी ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर, DJJS के जन्माष्टमी इवेंट में मचाएंगी धूम

Janmashtami 2024: ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाली मनु भाकर अब गुलेल से मटकी फोड़ती नजर आएंगी. वह डीजेजेएस के जन्माष्टमी कार्यक्रम में जमकर धूम मचाएंगी.

रक्षाबंधन के बाद देश में जन्माष्टमी की तैयारी जोर पकड़ चुकी हैं. इसी क्रम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (DJJS) ने भी हर साल की तरह भव्य और दिव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2024 आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है. इस कार्यक्रम की थीम 'दर्शन इतिहास का, परिवर्तन आज का' रहेगी. यह कार्यक्रम 25 और 26 अगस्त को द्वारका सेक्टर-10 स्थित डीडीए ग्राउंडमें शाम सात बजे से आयोजित किया जाएगा.

लीला में मटकी फोड़ेंगी मनु भाकर

जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे. वहीं, पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास बनाने वाली मनु भाकर भी मंच पर नजर आएंगी. इसके अलावा केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री अजय टम्टा, कमलेश पासवान, हर्ष मल्होत्रा, सांसद रवि किशन, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. खास बात यह है कि नितिन गडकरी और मनु भाकर मटकी फोड़ लीला में भी भाग लेंगे. मनु ने जिस तरह देश को शूटिंग में दो मेडल दिलाए, उसी तरह वह गुलेल से मटकी भी फोड़ेंगी. 

मटकी फोड़ लीला से दिया जाएगा यह संदेश

बता दें कि मटकी फोड़ लीला से भी समाज को संदेश दिया जाएगा. इसमें जलभराव, प्रदूषण, बेरोजगारी, पेपर लीक, साइबर क्राइम, नशाखोरी, यौन उत्पीड़न, भ्रष्टाचार आदि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया जाएगा. गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोग उपस्थित रहेंगे, जो सामूहिक प्रतिज्ञा लेंगे. 

मंच पर नजर आएगा टेक्नोलॉजी और संस्कृति का संगम

डीजेजेएस की प्रवक्ता साध्वी तपेश्वरी भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी और संस्कृति का संगम नजर आएगा. कार्यक्रम में 100 फुट के डिजिटल मंच पर दर्शकों को 8K रिज़ॉल्यूशन और 3डी प्रोजेक्शन में कृष्ण लीलाओं के दर्शन होंगे. 

DMRC चलाएगा स्पेशल मेट्रो

खास बात यह है कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में आम जनता के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री रहेगी. पंडाल के आखिरी कैंटीन का इंतजाम भी किया गया है, जिसमें खान-पान की व्यवस्था रहेगी. बच्चों के लिए स्पेशल झांकियों का इंतजाम किया गया है. बता दें कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए 25 और 26 अगस्त को डीएमआरसी स्पेशल मेट्रो चलाएगा. डीजेजेएस की प्रवक्ता के मुताबिक, 25 अगस्त को रात 11:30 बजे तक और 26 अगस्त को रात 12 बजे तक द्वारका सेक्टर-10 से मेट्रो की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर घर में कृष्ण की झांकी सजाने से क्या होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Remedies For Ants: सारे जतन कर लिए लेकिन घर से नहीं जा रहीं लाल वाली चींटियां, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स
सारे जतन कर लिए लेकिन घर से नहीं जा रहीं लाल वाली चींटियां, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स
Ovarian Cancer Symptoms: ब्लॉटिंग से लेकर अनियमित पीरियड्स तक, ओवेरियन कैंसर के ये 6 लक्षण भूलकर भी न करें इग्नोर
ब्लॉटिंग से लेकर अनियमित पीरियड्स तक, ओवेरियन कैंसर के ये 6 लक्षण भूलकर भी न करें इग्नोर
Makhana Side Effects: ये 5 लक्षण दिख रहे हैं तो भूलकर भी न खाएं मखाना, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
ये 5 लक्षण दिख रहे हैं तो भूलकर भी न खाएं मखाना, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
Solo Trip Before Turn 30: 30 से पहले कर लें सोलो ट्रिप, ये हैं वो पांच वजहें जो इस वक्त को बनाती है बेहद खास
30 से पहले कर लें सोलो ट्रिप, ये हैं वो पांच वजहें जो इस वक्त को बनाती है बेहद खास

वीडियोज

Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!
बॉलीवुड न्यूज़: 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' के बाद छिड़ी नई जंग, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की PR टीम पर उठे सवाल! (09-06-26)
PoK Protests: PoK में उग्र हुआ प्रदर्शन, पाक सेना को खदेड़ा!| Asim Munir |Shehbaz Sharif | Breaking
PoK Protests: नए वीडियो ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन! | Asim Munir | Shehbaz Sharif | Pakistan
Iran-US-Israel War Update: युद्ध रुकते ही ईरानकी ट्रंप को खुली चेतावनी! | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पाक के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला, SIPRI की रिपोर्ट से खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पाक के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला, SIPRI की रिपोर्ट से खुलासा
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
मोहम्मद सिराज क्यों आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से हुए बाहर? BCCI ने किसे दिया मौका? जानें अब कैसा है स्क्वॉड
मोहम्मद सिराज क्यों टी20 सीरीज से हुए बाहर? BCCI ने किसे दिया मौका? जानें अब कैसा है स्क्वॉड
'मुझे मर्द पसंद हैं...' जेंडर चेंज करा लड़की बनीं अनाया बांगर ने सरेआम किया अपनी सेक्शुअलिटी का एलान
'मुझे मर्द पसंद हैं...' जेंडर चेंज करा लड़की बनीं अनाया बांगर ने सरेआम किया अपनी सेक्शुअलिटी का एलान
ट्रंप ने शी जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, अमेरिका ने अलीबाबा और BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
ट्रंप ने जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, US ने अलीबाबा-BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
Explained: US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? मुज्तबा जख्मी, खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत और 10 लाख से ज्यादा बेघर
US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत, अब हालात क्या?
खीरे की फसल को सूखने से कैसे बचाएं? जानें सिंचाई और देखभाल का सही तरीका
खीरे की फसल को सूखने से कैसे बचाएं? जानें सिंचाई और देखभाल का सही तरीका
हमदर्द इंस्टीट्यूट को मिली बड़ी राहत, 150 MBBS और 49 PG सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ
हमदर्द इंस्टीट्यूट को मिली बड़ी राहत, 150 MBBS और 49 PG सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ
Embed widget