एक्सप्लोरर

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर घर में कृष्ण की झांकी सजाने से क्या होता है?

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जाती है. जन्माष्टमी पर घर-घर लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की भव्य झांकी (Jhanki) सजाई जाती है.

Janmashtami 2024: हिंदू धर्म (Hindu Dharm) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है. इस दिन लोग व्रत रखते हैं और श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं. क्योंकि यह पर्व श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव (Shri Krishna Janmotsav) के उपलक्ष्य में मनाई जाती है.

पंचांग (Panchang) के अनुसार हर साल जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद माह (Bhadrapada 2024) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस वर्ष यह तिथि 26 अगस्त 2024 को पड़ रही है. इसलिए इसी दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा.  इस दिन लोग व्रत रखकर पूजा-पाठ (Puja Path) करते हैं और कान्हा के जन्म का उत्सव मनाते हैं. इसी के साथ ही जन्माष्टमी पर मंदिर से लेकर घरों में लड्डू गोपाल की भव्य झाकियां (Laddu Gopal Jhanki) तैयार की जाती हैं. आइये जानते हैं कान्हा की झांकी सजाने से क्या होता है और कैसे सजाएं जन्माष्टमी पर झांकी.

जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के नियम और लाभ (Janmashtami Decoration Rules and Benefits)

हिंदू धर्म जन्माष्टमी को सिर्फ एक त्योहार के बजाय उत्सव की तरह भी मनाया जाता है.यह ऐसा पर्व है जो हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) से भर देता है. जन्माष्टमी पर झांकी (Jhanki) सजाने का उद्देश्य केवल नियम मात्र नहीं होता, बल्कि इसके कई लाभ भी हैं. इससे वास्तु दोष (Vastu Dosh), ग्रह दोष और नकारात्मकता दूर होती है और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है.

कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए: जन्माष्टमी पर मोर पंख (Peacock Feather) से झांकी सजाने से कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) से मुक्ति मिलती है. आप मोरपंख को कान्ह के मुकुट या झूले आदि पर सजा सकते हैं. मोर पंख कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में एक है.

भाग्योदय के लिए: भाग्य में वृद्धि या भाग्योदय के लिए जन्माष्टमी पर झांकी सजाते हुए गाय और बछड़े की मूर्ति या तस्वीरें भी रखें. साथ ही झांकी तैयार करने के लिए वैजयंती फूलों का भी प्रयोग करें. इन चीजों से कान्हा को अत्यधिक लगाव है.

सुख-समृद्धि के लिए: कान्हा की झांकी तैयार करने में श्रीकृष्ण के प्रिय वस्तुओं का प्रयोग करना सबसे अच्छा होता है. इसलिए आप बांसुरी का प्रयोग जरूर करें. आप झूले या मूर्ति के पास बांसुरी जरूर रखें. इससे घर पर सुख-शांति बनी रहती है और सभी परेशानियों का नाश होता है.

झांकी सजाते समय इन बातों का रखें ध्यान (Janmashtami Decoration Niyam)

  • झांकी सजाने के लिए सजावटी सामग्रियों में टूटी-फूटी वस्तुओं का प्रयोग न करें.
  • कांटेदार पौधे, फूल या पत्तों के बजाय वैयजंती फूल, अशोक के पत्ते, आम के पल्लव, केले के खंभे आदि का प्रयोग करें.
  • रबर प्लांट या श्वेतार्क जैसे पौधों जिनसे दूध निकलता हो, उनका प्रयोग भी झांकी सजाने के लिए न करें.
  • वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में झांकी सजाने से बचना चाहिए. कान्हा की झांकी सजाने के लिए ईशान कोण (North east) यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024 Date: जन्माष्टमी कब है, जानें इस महापर्व से जुड़ी खास जानकारी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget