एक्सप्लोरर

बाल से लेकर चेहरे तक हर मर्ज का दवा है नीम का तेल, इन बीमारियों को भी करता है दूर

चाहे बालों की कोई समस्या हो या फिर त्वचा की कोई भी परेशानी हो, नीम का तेल हर तरह के मर्ज को ठीक करने में मददगार होता है. आइए जानते हैं यहां...

नीम के पेड़ को 'दवाओं का पेड़' भी कह सकते हैं. क्योंकि नीम के पत्ते, फल, बीज, छाल, जड़ सभी के औषधीय गुण होते हैं. नीम का तेल कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है. बालों से लेकर त्वचा तक नीम के तेल के कई फायदे होते हैं. नीम तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. नीम का तेल त्वचा में नमी बनाए रखकर इसे हाइड्रेट रखता है. साथ ही इसमें विटामिन ई होता है जो त्वचा को बुढ़ापे के लक्षणों जैसे झुर्रियों और ढीलेपन से बचाता है. यह चेहरे के दाग-धब्बों, पिंपल्स, मुंहासों और झाइयों को भी धीरे-धीरे गायब कर देता है. 

अस्थमा में फायदेमंद 
अस्थमा से पीड़ित लोगों को नीम के तेल की भाप लेने से काफी फायदा होता है. नीम के तेल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो प्रकृति में एंटी-हिस्टेमिनिक का काम करते हैं. यानी ये अस्थमा जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार होते हैं. इसके अलावा, नीम तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण भी अस्थमा के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल करने में सक्षम होते हैं. ऐसे में नीम तेल की भाप लेने से अस्थमा के मरीजों को आराम मिल सकता है. भाप लेने के लिए एक भापने वाले बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें कुछ बूंदें नीम तेल मिलाएं फिर अपने सिर और चेहरे को तौलिये से ढककर इस भाप को सांसों में लें. ऐसा करने से अस्थमा रोगियों को फायदा होगा.

एक्जिमा में फायदेमंद 
एक्जिमा एक ऐसी त्वचा संबंधी बीमारी है जिसमें त्वचा पर खुजली और सूजन हो जाती है. एक्जिमा की समस्या वाले लोगों को नीम का तेल बहुत फायदा पहुंचाता है. नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये गुण एक्जिमा वाले स्थानों पर लगाने से खुजली कम करते हैं और सूजन को कम करते हैं. त्वचा की नमी बनाए रखने में भी मदद मिलती है. 

दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद 
दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं में नीम का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता है. नीम तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों और मसूड़ों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. अगर आपको दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन, दांतों में प्लाक जमा होना या मुंह की बदबू जैसी समस्याएं हैं तो आप अपने टूथपेस्ट में नीम का तेल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम तेल के इस प्रयोग से दांतों और मसूड़ों की इन समस्याओं में राहत मिलेगी और दांत और मुंह की गंदगी भी साफ होगी.

ये भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Snail Mail Trend: इंस्टेंट मैसेज के दौर में क्यों बढ़ रहा 'स्नेल मेल क्लब' का क्रेज?
इंस्टेंट मैसेज के दौर में क्यों बढ़ रहा 'स्नेल मेल क्लब' का क्रेज?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
Snake Prevention Tips: बारिश में न आएं सांप, अपनाएं ये आसान टिप्स
बारिश में न आएं सांप, अपनाएं ये आसान टिप्स

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget