एक्सप्लोरर

इन घरेलु तरीकों से करेंगे गुलाब जल का इस्तेमाल तो त्वचा में आएगी जान!

गुलाब की पंखुड़ियों के कई फायदे हैं. चलिए जानते हैं गुलाब के इस्तेमाल से कैसे खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं.

नई दिल्ली: गुलाब न सिर्फ अपनी खुशबू से मन को सुकून पहुंचाते हैं, बल्कि ये त्वचा में नमी भी बनाए रखते हैं और चेहरे पर निखार लाते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि गुलाब की पंखुड़ियों के कई फायदे हैं. चलिए जानते हैं गुलाब के इस्तेमाल से कैसे खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं.

  • गुलाब जल त्वचा को नमी प्रदान करता है और ताजगी देता हैं. यह त्वचा में ऑयल को नियंत्रित करता है और पीएच बैलैंस बनाए रखता है. विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण गुलाब से बना एसेन्शल ऑयल त्वचा के रुखेपन को दूर करता है और निखार लाता है.
  • गुलाब जल और नींबू के रस से बना टॉनिक चेहरे पर लगाने से कील, मुंहासे कम होते हैं. चेहरे पर इसे 15 मिनट तक लगा रहने दे, इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह सामान्य और तैलीय त्वचा दोनों के लिए उपयुक्त है.
  • नियमित रूप से इस्तेमाल के लिए कॉटन बॉल या रूई के फाहे को गुलाब जल में भिगोकर इससे चेहरा साफ करें. यह प्राकृतिक टोनर का काम करता है. ऐसा आप सुबह और रात में सोने जाने से पहले कर सकती हैं. पानी में गुलाब जल डालकर आप स्नान भी कर सकती हैं, इससे चेहरे पर चमक आती है और इसकी सौम्य खुशबू से मानसिक तनाव और शारीरिक थकान भी दूर होती है.
  • गुलाब जल आंखों को स्वस्थ रखता है. इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी आंखों को धूल, गंदगी, लालिमा और मेकअप प्रोडक्ट के केमिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. दूध के साथ मिलाकर लगाने से यह आंखों के काले घेरे को भी दूर करता है.
  • शैम्पू के दौरान नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल बालों में नमी बनाए रखता है और कंडीशन करता है.
  • बाल धोने से 10 मिनट पहले गुलाब जल और जोजोबा ऑयल को मिलाकर लगाने से यह हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से रूखे और बेजान हुए बालों को रिपेयर करता है.
  • उलझे और रूखे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब जल और एलोवेरा को समान मात्रा में मिलाकर स्कॉल्प पर अच्छे से लगा लें और 30 मिनट तक लगाए रहने के बाद धो लें.
  • गुलाब में जीवाणुरोधी, एंटी फंगल और एंटीवायरल गुण होने के कारण यह खरोंच लगी या जली त्वचा पर भी लगाया जा सकता है. इसका इस्तेमाल बुखार और खांसी में भी किया जा सकता है.
  • गुलाब की खुशबू तनाव को दूर कर मूड तरोताजा करता है. यह उत्तेजना, चिंता को दूर कर राहत और सुकून का अहसास कराता है.
  • गुलाब झुर्रियों को दूर कर त्वचा में कसाव लाकर जवां लुक देता है. रोजहिप सीड ऑयल का इस्तेमाल करें, जो विटामिन सी, तेल और प्रोटीन से भरपूर होता है.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
'Proteinmaxxing' क्या है, ज्यादा प्रोटीन लेने का ट्रेंड कितना सही?
'Proteinmaxxing' क्या है, ज्यादा प्रोटीन लेने का ट्रेंड कितना सही?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget