एक्सप्लोरर

Protein Source: गर्मी में अंडा नहीं खाते तो इन 5 चीजों से पूरी करें प्रोटीन की कमी

अगर गर्मियों में अंडा नहीं खाते हैं तो 5 खाद्य पदार्थों से आप प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं. प्रोटीन के लिए आप डाइट में दूध, पनीर, सोयाबीन और ड्राइफ्रूट्स जरूर शामिल करें.

शरीर के सही विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. प्रोटीन एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर को सुचारू रुप से चलाने के लिए जरूरी है. प्रोटीन नई कोशिकाओं को बनाने और उन्हें रिपेयर करने में मदद करता है. इसके अलावा बाल, त्वचा, हड्डी, नाखून, मांसपेशिया, कोशिकाओं और शरीर के दूसरे अंगों को स्वस्थ रखने के लिए भी प्रोटीन बहुत जरूरी है. सर्दियों में लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खूब अंडे खाते हैं, लेकिन बहुत सारे लोग गर्मियों में ज्यादा अंडे खाने से परहेज करते हैं. लोगों को लगता है कि अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मी में अंडा खाने से शरीर में और गर्मी बढ़ सकती है. अगर आप भी ऐसा सोचकर अंडा नहीं खाते हैं तो प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए आप इन 5 खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. 

प्रोटीन से भरपूर भोजन 

1- पनीर- गर्मियों में आप प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए पनीर खा सकते हैं. पनीर में प्रोटीन की मात्रा काफी होती है. बच्चों को आप पनीर की सब्जी, परांठा या अन्य डिश बनाकर दे सकते हैं. आप नाश्ते में पनीर को हल्का रोस्ट करके भी खा सकते हैं. इसके अलावा आप मावा से बनी चीजें भी खा सकते हैं. 

2- दाल- कोई भी सीजन हो खाने में दाल तो सभी खाते हैं. शरीर में प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए दाल अच्छा ऑप्शन है. आप खाने में रोजाना एक कटोरी दाल खाएं. दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है. दाल में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है. आप चाहे किसी भी दाल का सेवन करें. 

3- सोयाबीन- गर्मियों में अगर अंडा खाने का मन नहीं होता तो आप प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए सोयाबीन खा सकते हैं. सोयाबीन में भी प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. करीब 100 ग्राम सोयाबीन में 36.9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. आप सोयाबीन से रोजाना की प्रोटीन जरूरत पूरा कर सकते हैं. 

4- दूध- दूध में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है. प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए आप डाइट में दूध जरूर शामिल करें. करीब 100 ग्राम दूध में 3.6 ग्राम प्रोटीन पाया होता है. रोजाना एक गिलास दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है. बच्चों को दूध जरूर पिलाना चाहिए. 

5- ड्राई फ्रूट्स- गर्मियों में आप मेवा खाकर भी प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है. प्रोटीन के लिए आप काजू और बादाम खा सकते हैं. आप चाहें तो गर्मी में बादाम भिगाकर खा सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं. ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में काजू बादाम खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोरोना से बचना है तो इन चीजों से बना लें दूरी, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Night Gown Ideas: फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Bathroom Tiles Cleaning Tips:बाथरूम की टाइल्स काली पड़ रही हैं? ऐसे हटाएं जमी गंदगी
बाथरूम की टाइल्स काली पड़ रही हैं? ऐसे हटाएं जमी गंदगी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget