एक्सप्लोरर

Monsoon Recipes: चाय की जगह क्रीमी ब्रोकली सूप के साथ लें बारिश का मज़ा, घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूप

Soup Recipe: बारिश के मौसम में अगर आप चाय नहीं पीना चाहते तो, गर्मागरम क्रीमी ब्रोकली सूप पी सकते हैं. आप आसानी से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं.

Broccoli Soup: बारिश के मौसम में कुछ गर्म और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. ऐसे में जो लोग चाय नहीं पीते वो शाम को स्नैक्स के वक्त क्रीम से भरा ब्रोकली सूप पी सकते हैं. ब्रोकली सूप स्वाद और पोष्टिक तत्वों से भरपूर है. आप इसमें थोड़ा प्याज, काली मिर्च और क्रीम डालकर इसके फ्लेवर को और भी मजेदार बना सकते हैं. ब्रोकली का हरा रंग देखने में काफी प्यारा लगता है. इस सूप में हम दूध और थोड़ा मैदा का भी इस्तेमाल करते हैं. ब्रोकली सूप को भारतीय स्टाइल में बनाने के लिए आप इसमें क्रीम भी डाल सकते हैं. अगर आप सूप पीने या कुछ हेल्दी खाने के शौकीन हैं तो आप बारिश के मौसम में ब्रोकली सूप का आनंद ले सकते हैं. जानते हैं ब्रोकली सूप की रेसिपी

ब्रोकली सूप की रेसिपी

ब्रोकली सूप बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कप ब्रोकली के फूल चाहिए. यानि ब्रोकली को डंठल हटाकर उसका ऊपर का हिस्सा निकाल लें.
1- अब एक पैन में 1 टेबल-स्पून मक्खन डालकर गरम करें, इसमें ¼ कप प्याज डालें और मीडियम फ्लेम पर 1 मिनट तक भूनें.
2- अब इसमें ब्रोकली डालकर 2 मिनट के लिए भूनें.
3- इसमें 1 ½ कप पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर 4 मिनट तक भूनें और गैस बंद कर दें.
4- ठंडा होने दें एक मिक्सर में डालकर इसकी प्यूरी जैसी बना लें. 
5- अब पैन में 2 टेबल-स्पून बटर डालें और 2 स्पून मैदा डालकर इसे 30 सेकंड तक भूनें. ध्यान रखें कि मैदा जलनी नहीं चाहिए. 
6- अब इसमें 2 कप दूध डालें और मीडियम फ्लेम पर व्हीस्क की मदद से 5 मिनट तक हिलाते हुए पकाएं.
7- ब्रोकोली प्यूरी में अब नमक, थोड़ी काली मिर्च और एक चुटकी जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
8- अब इसे मीडियम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट और उबालें, गैस बंद करके 2 चम्मच क्रीम डालकर मिला दें. 
9- ब्रोकली के फूल और क्रीम से गार्निश करके गर्मागरम क्रीमी ब्रोकली सूप सर्व करें. 

ब्रोकली के फायदे
ब्रोकली को गुणों का खजाना कहा जाता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और कई दूसरे पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा ब्रोकली में कई तरह के लवण भी पाए जाते हैं. ब्रोकली खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने के लिए ब्रोकली खाने की सलाह दी जाती है. इसके अलाव डिप्रेशन दूर करने, वजन कम करने, कैंसर का खतरा कम करने के लिए भी ब्रोकली आपको अपने आहार में शामिल करनी चाहिए. ब्रोकली खाने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. 

ये भी पढ़ें: भोजन खाने के ठीक बाद इन आदतों को कभी नहीं अपनाना चाहिए, जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget