एक्सप्लोरर

Minerals For Health: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं मिनरल्स, जानिए शरीर के लिए कौन से मिनरल्स हैं जरूरी

अगर आपको लंबे समय तक अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो विटामिन के साथ-साथ इन मिनरल्स की कमी को भी पूरा करते रहें. इससे हड्डियां, दिमाग और शरीर मजबूत बनेगा. इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और मिनरल दोनों जरूरी हैं. कई बार फिट रहने के लिए विटामिन और प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है. लेकिन इन पोषक तत्वों के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मिनरल्स (Minerals) भी बहुत जरूरी हैं. मिनरल्स हड्डियों की मजबूती और मांसपेशियों को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी हैं. किसी के शरीर में मिनरल्स की कमी हो जाती है तो इससे हॉर्मोंस पर भी असर पड़ता है. शरीर में एसिड का संतुलन बनाए रखने, खून को सही रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी मिनरल्स की जरूरत होती है. जानते हैं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से मिनरल्स जरूरी हैं और मिनरल्स की कमी से शरीर में क्या परेशानियां होती हैं? 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी मिनिरल्स (Minerals For Health)

1- जिंक (Zinc)- इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए जिंक सबसे जरूरी मिनरल है. अगर शरीर में जिंक की मात्रा कम हो जाए तो कई परेशानियां होने लगती हैं. जिंक हमारी बॉडी में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. शरीर में जिंक की मात्रा कम पायी जाती है इसलिए आपको जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए.

2- आयरन (Iron)- स्वास्थ्य के लिए जरूरी मिनरल्स में आयरन भी शामिल है. शरीर में खून की कमी को दूर करने, हीमोग्लोबिन को ठीक रखने और सभी कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए आयरन की सही मात्रा का होना जरूरी है. आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है और एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. 

3- कैल्शियम (Calcium)- कैल्शियम को दिमाग के लिए सबसे जरूरी तत्व माना गया है. कैल्शियम सूचनाओं को दिमाग से शरीर के सभी अंगों तक भेजने का काम करता है. ये हमारी बॉडी के लिए एक जरूरी मिनरल है. बच्चों की ग्रोथ और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी कैल्शियम जरूरी है. दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए भी कैल्शियम जरूरी है. 

4- मैग्नीशियम (Magnesium)- हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मैग्नीशियम भी जरूरी मिनरल है. मैग्नीशियम से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके अलावा तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी मैग्नीशियम की जरूरत पड़ती है. 

5- पोटैशियम (Potassium)- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पोटैशियम जरूरी है. पोटैशियम से हमारा पाचनतंत्र मजबूत बनता है और पेट स्वस्थ रहता है. ये शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक जरूरी मिनरल है.

6- सेलेनियम (Selenium)- बहुत सारे लोगों को ये पता भी नहीं होगा कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सेलेनियम भी जरूरी मिनरल है. इसकी कमी से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है.

 Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kids Immunity: कोरोना से बच्चों को कैसे बचाएं, जानिए कौन से विटामिन और मिनरल्स हैं जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper Bottle Water Benefits: क्या रोज Copper Bottle से पानी पीना सही? क्या कहते हैं एक्सपर्ट
क्या रोज Copper Bottle से पानी पीना सही? क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Sticky Oil Bottle Cleaning: तेल की बोतल चिपचिपी हो गई? किचन की ये ट्रिक अपनाएं
तेल की बोतल चिपचिपी हो गई? किचन की ये ट्रिक अपनाएं

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget