एक्सप्लोरर

40 इंच कमर वाले पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर से मौत का 35 फीसद ज्यादा रहता है खतरा: शोध

पुरुषों के पेट की चर्बी और आंत की चर्बी में ज्यादा खतरनाक कौन है?नए शोध में पेट की चर्बी को सबसे ज्यादा 'खतरनाक' बताया गया है.

मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है. लेकिन अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ताजा शोध में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. वैज्ञानिकों ने मोटापा और प्रोस्टेट कैंसर के बीच हैरतअंगेज संबंध का पता लगाया है. उन्होंने पेट की चर्बी को सबसे ज्यादा 'खतरनाक' किस्म बताया है.

पेट की चर्बी सबसे ज्यादा 'खतरनाक'

पेट में जमा होनेवाली चर्बी शरीर के जरूरी अंगों जैसे लीवर, अग्नाशय और आंत पर चढ़ जाती है. इसके चलते अंगों का सामान्य कार्य करना मुश्किल हो जाता है और कैंसर की कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा मिलता है. शोध में बताया गया है कि पुरुषों के शरीर के बीच में चर्बी जमा होना से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है. जिससे मौत भी हो सकती है. 40 इंच (103 सेंटीमीटर) कमर वाले पुरुष को 35 इंच (90 सेंटीमीटर) से नीचे ट्राउजर पहनने वालों की तुलना में बीमारी से मौत का 35 फीसद ज्यादा खतरा रहता है.

वैज्ञानिकों ने 2 लाख पुरुषों के बॉडी मास इंडेक्स, शरीर पर चर्बी का प्रतिशत, कमर की परिधि और कमर-कूल्हे की परिधि के प्रतिशत को 10 साल तक मॉनिटर करने के बाद सनसनीखेज दावा किया. हालांकि उन्होंने BMI या संपूर्ण शरीर के चर्बी का प्रतिशत और प्रोस्टेट कैंसर के बीच स्पष्ट संबंध नहीं पाया. इसका मतलब हुआ कि संपूर्ण रूप से ज्यादा वजन या चर्बी वाले पुरुषों को बीमारी का खतरा नहीं है क्योंकि उनकी चर्बी बांह और पांव में जमा हो जाती है.

प्रोस्टेट कैंसर से मौत का खतरा- शोध  

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोध में बताया गया कि शरीर के बीच में चर्बी जमा होने से प्रोस्टेट कैंसर से मौत का जोखिम बढ़ जाता है. शोध टीम के प्रमुख डॉक्टर औरोरा पेरेज कोरनागो ने कहा, "पेट और कमर के आसपास चर्बी का जमाव और प्रोस्टेट कैंसर से मौत के खतरे के बीच स्पष्ट सबूत सामने आया है. लेकिन संपूर्ण शरीर पर चर्बी और प्रोस्टेट कैंसर से मौत के बीच संबंध का स्पष्ट पता नहीं चल सका." इससे पहले के कई शोध में बताया गया है कि पेट में जमा होनेवाली 'आंत की चर्बी' सबसे ज्यादा खतरनाक होती है. मगर नए शोध में पेट की चर्बी को लेकर खुलासा किया गया है.

Health Tips: सुबह-सुबह दूध का सेवन कर देता है आपका मूड खराब? जानें खाली पेट दूध पीने के नुकसान

Health Tips: क्या आप इन दिनों हर वक्त थकान और चिंता महसूस करते हैं? कहीं ये 'क्वाटंराइन फटीग' के लक्षण तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Suhagrat Milk: सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?
सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Moringa Mutton Curry: घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget