एक्सप्लोरर

Make-Up Removal: हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है मेकअप ठीक से हटाना, इन पांच तरीकों से आसानी से करें ये काम

Remove Make-Up With Ease: मेकअप लगाने से खूबसूरती बढ़ती है लेकिन स्किन खूबसूरत बनी रहे इसके लिए मेकअप ठीक से हटाना भी जरूरी है. जानते हैं पांच तरीके जिनसे मेकअप रिमूव किया जा सकता है.

5 Ways To Remove Make-Up: त्योहारों का सीजन यानी सजने संवरने का सीजन. दिवाली हो या दिवाली के बाद होने वाली पार्टीज, इन दिनों महिलाएं मेकअप कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल करती हैं. मेकअप से जहां स्किन की कमियों को ढ़का जा सकता है और प्रेजेंटेबल दिख सकते हैं, वहीं अगर इसे ठीक से हटाया न जाए तो स्किन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. जरूरी है कि ओकेजन के पूरा होने के बाद मेकअप को ठीक से हटाया जाए और डबल क्लींजिंग भी की जाए. जानते हैं पांच तरीके, जिनसे मेकअप आसानी से हटाया जा सकता है. ये तरीके मेकअप प्रोडक्ट और स्किन टाइप पर आधारित हैं.

बेबी ऑयल या क्लींजिंग ऑयल

क्लींजिंग ऑयल में सर्फेस एक्टिव एजेंट्स होते हैं जिससे ऑयल बेस्ड मेकअप और सनस्क्रीन की मोटी लेयर को आसानी से हटाया जा सकता है. ये मेकअप हटाने के दौरान स्किन को हाइड्रेट भी करता है. अगर क्लींजिंग ऑयल न हो तो आप इसके लिए बेबी ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं. एक कॉटन पैड में ऑयल लें और धीरे-धीरे चेहरे को साफ करें.

क्लींजिंग बाम

क्लींजिंग बाम मल्टीपर्पज स्किनकेयर प्रोडक्ट होता है जो मेकअप हटाने के साथ ही स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है. अपनी उंग्लियों के बीच में बाम को घिसकर गर्म करें और सर्कुलर मोशन में चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं. ये स्किन की ड्रायनेस भी खत्म करते हैं. इसके बाद अपना चेहरा फेश वॉश से धो लें.

कोल्ड क्रीम

अगर आपके पास कोई मेकअप रिमूविंग प्रोडक्ट न हो तो चुनें कोल्ड क्रीम. ये स्किन में घुलकर उसे मॉइश्चराइज भी करेगा और मेकअप भी हाटाएगा. इसे चेहरे पर लगाएं और फिर टिश्यू या कॉटन पैड से साफ कर दें. ये ट्रैवलिंग के दौरान बहुत काम आता है.

मेकअप रिमूवल वाइप्स

बाजार में खास मेकअप रिमूव करने की वाइप्स आती हैं ये सिंग्ल यूज के लिए होती है और ऑयल बेस और वॉटर प्रूफ मेकअप के लिए बढ़िया ऑप्शन होती हैं. इनमें कई बार मिसेलर वॉटर, एलोवेरा और दूसरे नेचुरल सब्सटेंस मिले होते हैं. बस एल्कोहल फ्री वाइप यूज़ करें वरना स्किन ड्राय हो जाएगी.

मिसेलर वॉटर

मिसेलर वॉटर दिखने में तो पानी जैसा होता है पर इसमें बहुत सारे इंग्रीडिएंट्स होते हैं. ये स्किन से ऑयल और डर्ट बाहर निकाल देता है. इस तरीके से आप अपनी स्किन को टोन भी कर सकते हैं और मेकअप भी हटा सकते हैं. ये आसानी से मेकअप हटा देता है और कुछ टोनर्स की तरह स्किन पर जलता भी नहीं है.

यह भी पढ़ें: मिनटों में हटाएं हाथ पैरों से टैनिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉश बेसिन के पीछे जमी गंदगी आसानी से होगी साफ, बस अपनाएं यह तरीका
वॉश बेसिन के पीछे जमी गंदगी आसानी से होगी साफ, बस अपनाएं यह तरीका
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
बार-बार जाम हो रही सिंक, इस तरीके से एकदम निकल जाएगा पानी
बार-बार जाम हो रही सिंक, इस तरीके से एकदम निकल जाएगा पानी
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget