एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: चेहरे पर निखार लाने के लिए घर पर ही बनाएं ये फेस पैक, फॉलो करें ये Tips

Face Pack At Home: फैस पैक चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अच्छे होते हैं और इन्हें आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है. ये बाजार से आने वाले फेस पैक जितने ही इफेक्टिव भी होते हैं.

How To Make Face Pack At Home: चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाना हो या कोई समस्या दूर करनी हो, फेस पैक हमेशा ही बड़े काम के साबित होते हैं. बाजार में तमाम तरह के फेस पैक मिलते हैं जो अलग-अलग समस्याओं पर काम करने का दावा करते हैं. आप ऐसे ही कुछ फेस पैक घर पर भी बना सकते हैं. इन्हें बनाना भी आसान है और इनसे फायदे भी बहुत होते हैं.

लाल मसूर की दाल का फेस पैक

इस फेस पैक से ब्राइटनिंग इफेक्ट आता है और चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होते हैं. इसे बनाने के लिए लाल मसूर की दाल को मिक्सर में सूखा पीस लीजिए. इसे छन्नी से छानकर महीन पाउडर निकाल लें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और नॉर्मल या ड्राय है तो कच्चे दूध से इसे घोलें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और सूखने दें. सूखने के बाद चेहरे को कुनकुने पानी से धोएं और धीरे-धीरे मसाज करते हुए दाल का पेस्ट चेहरे से छुटा दें. आपको तुरंत इस पैक से ब्राइटनिंग इफेक्ट दिखने लगेगा.

चावल का आटा, कॉफी और टमाटर का पैक –

इस पैक को बनाने के लिए महीन पिसा चावल का आटा लें और उसकी आधी मात्रा में कॉफी पाउडर मिलाएं. अब एक टमाटर लें और उसे बीच से आधा काटकर चेहरे पर इस पाउडर को डिप करके घिसें और टमाटर को दबाते जाएं ताकि उसका रस निकलता जाए. सर्कुलर मोशन में मसाज करते जाएं और पांच मिनट ऐसा करने के बाद चेहरे पर इसे लगा छोड़ दें. अब 15 मिनट बाद सादे पानी से मुंध धो लें. इस पैक से आपकी स्किन तुरंत स्मूथ हो जाएगी और आप खुद ही ये इंस्टेंट ग्लो महसूस कर पाएंगी.

बेसन और हल्दी का पैक

बेसन और हल्दी का पैक एवरग्रीन पैक है जिससे स्किन की तमाम तरह की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है. इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन लें और एक चम्मच दही डालें. आधा चम्मच शहद मिक्स करें और एक चुटकी हल्दी डालें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो दही की जगह टमाटर का रस डाल लें और शहद न मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने दें. इससे पोर्स टाइट होते हैं और स्किन का नेचुरल ग्लो वापस आता है. इससे स्किन सॉफ्ट भी बनती है. इसमें गुलाबजाल भी मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पीरियड क्रैम्प्स से ऐसे पाएं छुटकारा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mini Hill Stations In Uttar Pradesh: 'यूपी नहीं देखा तो क्या देखा'! शिमला-मनाली भूल जाएंगे, ये हैं UP के शानदार मिनी हिल स्टेशन
'यूपी नहीं देखा तो क्या देखा'! शिमला-मनाली भूल जाएंगे, ये हैं UP के शानदार मिनी हिल स्टेशन
Delhi Bridal Jewellery Market: दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget