एक्सप्लोरर

Lip Care Tips: पिंक और सॉफ्ट Lips पाने की है चाह, आजमाएं ये नेचुरल टिप्स

पानी की कमी और लापरवाही के कारण होठ फटे-फटे और खुरदरे हो जाते हैं. अगर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए तो होठों पर पपड़ियां पड़ने लगती हैं, इसलिए कुछ आसान तरीकों से लिप्स का ध्यान रखा जा सकता है.

Lip Care Tips: गर्मियों में पानी की कमी  (dehydration) के कारण होठ फटे-फटे और खुरदरे हो जाते हैं. अगर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए तो होठों पर पपड़ियां पड़ने लगती हैं, जिसमें से खून निकलने लगता है. बालों और स्किन की तरह लिप्स का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. आंखों के बाद होंठ ही आपकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं. ऐसे में गुलाबी होंठ उसमें चार-चांद लगा सकते हैं. लिप्स की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें ट्राई करके आपके होंठ मुलायम तो होंगे ही. साथ ही लिप्स में चमक (shiny lips) भी आ जाएगी.

पिंक और मुलायम होठों के लिए अपनाएं ये फॉर्मुले- 

ड्राई न रहने दें- लिप्स को सॉफ्ट और गुलाबी बनाएं रखने का सबसे आसान और कारगर तरीका है उन्हें ड्राई न रहने दें. सूखे होठ जल्दी फट जाते हैं और फिर उनमें से खून आने लगता है. ऐसे में लिप्स पर देसी घी या लिप बाम लगा कर रखें. इससे होठों में नमी बनी रहेगी. जो कि आपके होठों को मुलायम और गुलाबी बनाएं रखने में मदद करेगी.

स्क्रब है जरूरी (lip scrub)- जिस तरह स्क्रब करना हमारी स्किन के लिए जरूरी है, उसी तरह होठों के लिए भी स्क्रब काफी महत्वपूर्ण हैं. होठों पर रेगुलर स्क्रब करने से लिप्स पर बनी डेड स्किन हट जाती है और स्किन सॉफ्ट हो जाती है. लिप्स के लिए स्क्रब (lip scrub) बनाने के लिए थोड़े से शहद में कुछ दाने चीनी के मिलाएं और पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट से होठों की मसाज करें और कुछ देर लगा रहने दें. सूखने पर होठों को धो लें.

करें मसाज (lip massage)- अगर आप भी होठों पर दिख रहे कालेपन को दूर करना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले होठों पर नारियल का तेल लगाएं. होठों पर नारियल के तेल से कुछ देर मसाज करें और तेल को लगा रहने दें. इससे जहां एक ओर होठों का कालापन दूर होगा, वहीं दूसरी ओर होठ मुलामय और पिंक भी बन जाएंगे. 

अच्छी कंपनी की हो लिप्सटिक- होठों पर हमेशा अच्छी क्वॉलिटी की लिपस्टिक ही इस्तेमाल करें. खराब और सस्ती क्वॉलिटी की लिपस्टिक इस्तेमाल करने से होठ काले हो जाते हैं. साथ ही होठों फट जाते हैं. इसलिए अच्छी क्वॉलिटी की लिपस्टिक का ही चयन करें. अच्छी कंपनी की लिपस्टिक में मॉइश्चर होता है, जो कि होठों को सॉफ्ट बनाए रखता है.

पौष्टिक आहार लें- विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण होठ सूखे और बेजान दिखने लगते हैं. इसलिए जरूरी है कि डाइट में पौष्टिक आहार लें. डाइट में विटामिन बी और ई शामिल करें. ये विटामिन्स सिर्फ लिप्स के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
How To Fix Mushy Rice: क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget