एक्सप्लोरर

खुद पर हावी न होने दें अपनी भावनाएं, इस तरह करें Emotion कंट्रोल, फॉलो करें ये खास TIPS

कई बार उम्मीदें और अपेक्षाओं का इतना बड़ा पहाड़ हम सिर पर उठा लेते हैं कि उन्हें हैंडल करना कठिन हो जाता है. ऐसे में दिमाग समझ ही नहीं पाता कि आखिर करें तो क्या करें.

Tips To Control Emotions : डिस्ट्रैक्टिंग लाइफस्टाइल के बीच आजकल इमोशन का बड़ा खेल है. अगर आप इन पर कंट्रोल कर लेते हैं तो कई प्रॉब्लम्स खुद-ब-खुद सॉल्व हो जाती हैं. अगर इमोशंस पर आपका कंट्रोल नहीं है तो इसके चलते कई चीजें आपको काफी परेशान भी कर सकती हैं. क्योंकि जिंदगी जीने का सबका अपना-अपना तरीका होता है. कुछ लोग लाइफ में प्रैक्टिकल होते हैं और कुछ हर परिस्थिति से इमोशनली डील करते हैं. ऐसे में कुछ आसान टिप्स से आप अपने इमोशन को काबू में रख सकते हैं...

दर्द बताने में हिचकिचाना क्यों

कई बार ऐसी बातें जो हमें तकलीफ पहुंचाती हैं, उसे बताने में हम हिचकिचाते हैं. ऐसी बातें हम दूसरों से तो छोड़िए खुद से भी नहीं कहना चाहते हैं. ऐसा करने से बचना चाहिए. आपको इस पर खुलकर बात करनी चाहिए.

भावनाएं बहने न दें

एक्सपर्ट के मुताबिक, लाइफ में कई फेज देखने को मिलते हैं.  ऐसे में उसे सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट की कैटेगरी में नहीं रखना चाहिए क्योंकि कुछ चीजें आपके कंट्रोल में होती हैं और कुछ नहीं. इसलिए कभी-कभी ग्रे शेड को भी अपना लेना चाहिए. इसका मतलब कोई काम जितना हो सके उतना ही करें, उससे ज्यादा करके ज्यादा अच्छा दिखने का प्रयास करने से बचें. जो जैसा है, वैसा ही स्वीकार करना काफी अच्छा माना जाता है.

खुद को भी थोड़ा समझें

इमोशंस पर कंट्रोल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना जज्बातों के समझें। यह जानने की कोशिश करें की कौन सी आदतें आप को परेशान कर रही हैं. उन्हें बदलने की कोशिश करें और खुद पर फोकस करें.

समस्याओं का प्रेशर हावी न होने दें

आप एक चीज तो जानते ही होंगे कि हर चीज आपके बस में नहीं होती है. इसलिए स्ट्रेस देने वाली कंडिशन में पैनिक होने से बचना चाहिए. स्ट्रेस फ्री लाइफ जीना चाहते हैं तो अपेक्षाओं का पहाड़ सिर पर न उठाएं. जितना हो सके उतना सामान्य रहें.

समस्याओं को देखने का नजरिया बदलें

कई बार शांत मन से किसी भी समस्या को आप अलग तरीके से देखते हैं. ऐसे में उन समस्याओं को सुलझाना आसान होता है. इसलिए अपनी समस्याओं को देखने का अपना नजरिया बदलें. यह आपको काफी अच्छा फील करवाएगा.

नजरअंदाज करना भी जरूरी

ऐसा बिहेवियर डेवलप करें जिससे ऐसी चीजों को नजरअंदाज कर सकें, जो आपको परेशान करती हैं. जब भी आपको लगे कि कहीं कुछ बोलना सही नहीं है और आपके रहने से वहां स्थिति बिगड़ सकती है और तनाव बढ़ सकता है तो वहां से हट जाएं. वॉक पर निकल जाएं या खुद को किसी दूसरे काम में उलझा लें.

अपनों से बताएं दिल का राज

कहा जाता है कि दर्द बांटने से कम हो जाता है और खुशी बांटने से दोगुनी हो जाती है. फैमिली या फ्रेंड्स में जो लोग आपके करीब हैं, उनसे अपने दिल की बात बताएं. ऐसा करने से आप अच्छा फील करेंगे और आपकी भावनाएं काबू में रहेंगी.

एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज को सबसे अच्छा स्ट्रेस बस्टर माना जाता है. जब भी हमारे इमोशंस बाहर आते हैं और आप परेशान हो तो एक्सरसाइज करें. आप डांस कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं. कुछ ही देर में सबकुछ आपको कंट्रोल में लगने लगेगा. 

मेडिटेशन करें

खुद को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका मेडिटेशन करना है. यह खुद के इमोशन को संभालने का सबसे कारगर, बेहतर और आखिरी हथियार है. इससे आप मानसिक तौर पर काफी मजबूत बनेंगे और आपका खुद पर कंट्रोल भी जबरदस्त होगा.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
COPD मरीजों को बड़ी राहत, Lupin ने भारत में लॉन्च किया अनोखा इनहेलर
COPD मरीजों को बड़ी राहत, Lupin ने भारत में लॉन्च किया अनोखा इनहेलर
कपड़ों की अलमारी से नहीं जा रही बदबू, काम आएंगे ये 5 जुगाड़
कपड़ों की अलमारी से नहीं जा रही बदबू, काम आएंगे ये 5 जुगाड़
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget