एक्सप्लोरर

बीमारियों का घर है महीनों से बंद पड़ा कूलर, इस्तेमाल करने से पहले इस तरह करें सफाई

गर्मी का मौसम आ गया है. महीनों से रखा कूलर अब बाहर निकलने लगा है. ऐसे में इस्तेमाल से पहले इसकी साफ-सफाई काफी आवश्यक होती है. इससे कूलर साफ हवा देगा और बीमारियां भी नहीं पनपने पाएंगी.

Cooler Cleaning Tips : गर्मी का मौसम अब अपने पूरे तेवर में आ गया है. दिन हो या रात पंखें-कूलर और एसी की जरूरत पड़ने लगी है. महीनों से बंद पड़े कूलर का इस्तेमाल अब एक बार फिर से होने जा रहा है. ऐसे में इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना पड़ेगा. वरना इतने दिन से जमी इसकी गंदगी आपको बीमार बना सकती है. मतलब ठंडी हवा के जगह आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. इसलिए अगर आप भी बंद पड़ा कूलर चलाने जा रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से साफ करें. बैक्टीरिया फ्री और स्मैल फ्री होकर कूलर आपको ठंडी हवा खिला सकता है. आइए जानते हैं कूलर साफ करने के बेस्ट तरीके...

कूलर को बैक्टीरिया फ्री बनाएगा नींबू का रस और सिरका

गर्मी के मौसम में कूलर का इस्तेमाल अच्छी तरह से साफ-सफाई के बाद ही करना चाहिए. कूलर को बैक्टीरिया और स्मैल फ्री बनाने के लिए सबसे पहले उसके वाटर टैंक को अच्छी तरह साफ करना चाहिए. इसके लिए नींबू के सिरके का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर माना जाता है. सबसे पहले कूलर के टैंक में अच्छी तरह से पानी भर लें और फिर उसे धोएं. इसके बाद इस पानी को गिरा दें. नींबू के रस और सिरके को टैंक में गिराएं और अच्छी तरह रगड़ें. थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ने के बाद कूलर में पानी डालकर अच्छी तरह धोएं. ऐसा करने से आपका कूलर चमक उठेगा और बैक्टीरिया का सफाया हो जाएगा. 
इससे स्मेल की समस्या भी खत्म हो जाएगी.

बॉडी और ब्लेड की सफाई

कूलर की बॉडी पर गंदगी जमने के बाद उसे साफ करना आसान नहीं होता है लेकिन नींबू का रस और सिरका इस झंझट से भी छुटकारा दिला देता है. आपको करना बस इतना है कि नींबू के सिरके को पानी में अच्छी तरह से घोलकर कूलर की बॉडी पर अच्छी तरह से रगड़ें. ऐसा करने के बाद कूलर की बॉडी पर जमी गंदगी चुटकियों में गायब हो जाएगी और कूलर बिल्कुल नया दिखने लगेगा. कूलर के ब्लेड पर जमी मोटी धूल की परत को भी आपको साफ करना चाहिए. जिद्दी धूल की परत को सआप करने के लिए सबसे पहले ब्लेड को पानी से भिगो दें. इस दौरान मोटर पर पानी न पड़े, इसका ख्याल रखें. अब पानी में डिटर्जेंट मिलाकर इसकी सफाई करें. गंदगी गायब हो जाएगी.
 
यह भी पढ़ें
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget