एक्सप्लोरर

School Uniform: बच्चों की सफेद स्कूल यूनिफॉर्म में लग गया है दाग, तो अपनाएं ये टिप्स

Easy Hacks: बच्चों की सफेद यूनिफॉर्म पर दाग-धब्बे लग ही जाते हैं. अब दाग छुड़ाने में आपको कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है तो आपको इन ट्रिक्स को जरूर इस्तेमाल करनी चाहिए.

Easy Washing Hacks: बच्चों की सफेद स्कूल ड्रेस ( White School Uniforms) में दाग-धब्बे लगना आम बात होती है. आपके सामने जब भी ये कपड़े आते हैं तो दाग देख आपको गुस्सा भी आता है क्योंकि इन दाग-धब्बों को छुड़ाना काफी मुश्किल होता है. गर्मी के दिनों में तो सफेद कपड़े जल्दी-जल्दी गंदे होते हैं और इस पर पीलापन आने लगता है. तो अगर आप भी बच्चों की ड्रेस से दाग रगड़-रगड़ कर परेशान हो चुकी हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान और खास टिप्स, जिनको अपनाकर आप आसानी से बच्चों की सफेद स्कूल ड्रेस से पीलापन और जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से निकाल सकती हैं...
 
बेकिंग सोडा 
 
आपके किचन (Kitchen) में मौजूद बेकिंग सोडा खाना बनाने के साथ और भी काम आता है. कपड़े पर कितना भी जिद्दी दाग लगा हो, बेकिंग सोडा उसे आसानी से निकाल देता है. कपड़े धुलने से पहले आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसे पानी में मिला लें. अब पीले हो चुके कपड़ों को उसमें भिगो दें. कुछ घंटे तक इसी तरह छोड़ दें फिर दाग अपने आप साफ हो जाएंगे.
 
नींबू
 
नींबू का खट्टापन सिर्फ खाने-पीने में ही नहीं कपड़ों की सफाई में भी बड़े काम आता है. स्कूल ड्रेस गंदी हो गई है या कोई दाग उसमें चिपक गया है तो आप नींबू की मदद ले सकती हैं. इसके इस्तेमाल से सफेद कपड़े पर लगे दाग आसानी से साफ हो जाते हैं. इसके लिए नींबू को दाग पर रगड़ें, इससे दाग गायब हो जाएगा.
 
ब्लीचिंग पाउडर 
 
सफेद कपड़ों पर लगे दाग और पीलेपन को ब्लीचिंग पाउडर बड़ी ही आसानी से साफ कर देता है. कपड़े धुलने से पहले ठंडे पानी में ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर कम से कम 15 मिनट तक भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद कपड़ों को धोने से दाग हट जाते हैं.
 
धूप
 
घर में कपड़ों को सुखाने से भी वे पीले हो सकते हैं. इसलिए जब भी कपड़े सुखाएं बाहर धूप में ही सुखाएं. सूरज की रोशनी यानी धूप सफेद कपड़े पर लगे पीलेपन का दाग ही नहीं बल्कि हर तरह के कपड़ों के दाग को फीका कर देता है. इससे आपके कपड़ों से जिद्दी दाग भी गायब हो जाता है और कपड़े से आ रही बदबू भी दूर भाग जाती है.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How Long To Soak Clothes: कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
How Many Whistles For Potatoes: कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget