एक्सप्लोरर

गर्मी में अपने बोरिंग लंच को बनाएं स्पेशल, खाने में बनाएं मिक्स फ्रूट रायता

गर्मियों में खाने के साथ रायता बहुत अच्छा लगता है. आपने बूंदी और खीरे का रायता तो खाया होगा. इस बार गर्मियों में ये फ्रूट रायता जरूर ट्राई करें. इससे आपके खाने को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलेगा.

गर्मियों में खाना खाने का मन नहीं करता है. ऐसा लगता है कि सिर्फ पानी पीते रहें. लंच और डिनर में ऐसा क्या बनाया जाए तो खाने में स्वाद लाए और हेल्दी हो ये हर घर का बड़ा सवाल है. महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहती हैं. ऐसे में आप लंच या डिनर में रायता जरूर शामिल करें. गर्मियों में खाने में रायता आपके स्वाद को बढ़ा देता है. गर्मी में रायता खाने से पेट अच्छा रहता है. आप घर में बूंदी का रायता, खीरे का रायता, लौकी का रायता या प्याज का रायता बनाकर खा सकते हैं. अगर घर में कोई मेहमान आ रहे हैं तो आप उनके लिए फ्रूट रायता भी तैयार कर सकते हैं. फ्रूट रायता किसी स्वीट डिश से कम नहीं लगता है. ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है इसे बनाना उतना ही आसान होता है. आप लंच या डिनर में कुछ स्पेशल में फ्रूट रायता बना सकते हैं. इसमें अपनी पसंद से हिसाब से फ्रूट्स कम या ज्यादा कर सकते हैं. जानते हैं फ्रूट रायता बनाने की रेसिपी. 

फ्रूट रायता बनाने के लिए सामग्री

  • 2 बड़ा कप ताजा गाढ़ा दही
  • 1 सेब बारीक कटा हुआ
  • 1 केला बारीक कटा हुआ
  • 1 आम बारीक कटा हुआ
  • थोड़े अंगूर के दाने
  • आधा कप अनार के दाने
  • 2 बड़े चम्मच चीनी 
  • 1 छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच चाट मसाला 
  • 1 चुटकी काला नमक
  • 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर (ऑप्शनल)
  • 1 छोटी चम्मच क्रश किया पुदीना 

फ्रूट रायता बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले आप सेब, केला और आम को अच्छी तरह से धो लें और बारीक टुकड़ों में काट लें.
2- अब अनार की छीलकर दाने निकाल लें और अंगूर को धोकर 2 टुकड़ों में काट लें.
3- अब दही को अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें और चीनी मिक्स कर दें.
4- दही में सभी फलों को डालें और नमक, चाट मसाला, जीरा पाउडर डाल दें.
5- अगर आपको रायता मीठा और चटपटा चाहिए तो इसमें काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं. कुछ लोग सिर्फ मीठा खाना चाहते हैं तो काली मिर्च न डालें.
6- अब रायता में आप क्रश किया हुआ पुदीना मिला दें. गर्मियों में रायते में पुदीने का फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है. 
7- अब तैयार रायता को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें. 
8- लंच या डिनर में आप स्वादिष्ट, फलों से भरपूर फ्रूट रायता सर्व करें.
9- गार्निश करने के लिए आप ऊपर से थोड़े अनार के दाने भी डाल दें.
10- घर आए मेहमानों और बच्चों को ये फ्रूट रायता बहुत पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें: कर रहे हैं घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन तो मेन्यू में शामिल करें खजूर बर्फी, जानें इसकी आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wheat Flour Storage Tips in Monsoon: मानसून में आटे में लग जाते हैं कीड़े, ऐसे करें स्टोर
मानसून में आटे में लग जाते हैं कीड़े, ऐसे करें स्टोर
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 August Tiranga Thali: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget