एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: दूध फट जाए तो फेकें नहीं, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

Kitchen Hacks: दूध के फट जाने पर कई लोग इसे खराब समझकर फेंक देते हैं. आज हम आपको फटे हुए दूध को इस्तेमाल करने के तरीके बता रहे हैं. इससे आपको नुकसान नहीं होगा और भरपूर फायदा मिलेगा.

Best Use of Sour Milk: कई बार अगर दूध को सही तरीके से स्टोर नहीं किया जाए तो उसका स्वाद खराब हो जाता है. कई बार दूध उबालने पर फट जाता है. ऐसे में बहुत सारे लोगों को ये समझ नहीं आता कि इस दूध का क्या इस्तेमाल किया जाए. हालांकि कुछ महिलाएं फटे हुए दूध से पनीर बना लेती हैं, लेकिन पनीर निकालने के बाद जो पानी बच जाता है उसे फेंक देती हैं. आज हम आपको फटे हुए दूध से पनीर बनाने के बाद बचे हुए पानी का इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं. आपको बता दें कि फटे हुए दूध का पानी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. इसे खाने में डालने से खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है. जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका.

1- पनीर बना सकते हैं- कई बार जब दूध फट जाता है तो आप इसका इस्तेमाल पनीर बनाने के लिए कर सकते हैं. आप इसके लिए दूध में थोड़ा नींबू, दही या विनेगर डाल सकते हैं. इससे दूध और अच्छी तरह फट जाएगा. इसे किसी सूती कपड़े में बांधकर पानी निकाल दें और किसी भारी बर्तन जैसे पत्थर के चकला से दबा कर रख दें. इससे एकदम अच्छा पनीर बनकर तैयार हो जाएगा.

2- आटा गूंथने के लिए- आप फटे हुए दूध को आटा गूथने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आटा सॉफ्ट हो जाएगा और प्रोटीन से भी भरपूर होगा. इस तरह के आटे की रोटियां एकदम सॉफ्ट बनेंगी. ऐसी रोटियों का स्वाद भी अच्छा रहता है.

ये भी पढ़ें:इस तरह करें पुदीने की पत्तियों को स्टोर, 1 साल तक करें इस्तेमाल

3- चावल पकाने में इस्तेमाल करें- फटे हुए दूध से आप चावल भी पका सकते हैं. आप दूध को छानकर इसके पानी को चावल पकाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे चावल पकने के बाद स्वाद अच्छा आएगा. इस तरह चावल बनाने से कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन भी शरीर को मिलेगा. आप नूड्ल्स और पास्ता को उबालने में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

4- सब्जी बनाएं- फटे हुए दूध से आप सब्जी भी बना सकते हैं. इसके अलावा जो पनीर तैयार किया है उससे प्रोटीन से भरपूर सब्जी आप तैयार कर सकते हैं. आप फटे दूध से बचे पानी को भी सब्जी में डाल सकते हैं. इससे सब्जी का स्वाद और पौष्टिकता काफी बढ़ जाएगी.

फटे हुए दूध के फायदे 

1- फटे हुए दूध में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है.
2- इसके इस्तेमाल से आपकी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं.
3- फटे हुए दूध के इस्तेमाल से त्वचा और बालों अच्छे होते हैं.

ये भी पढ़ें: सब्जियां खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, कभी खराब सब्जियां नहीं खरीदेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget