एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इस तरह करें पुदीने की पत्तियों को स्टोर, 1 साल तक करें इस्तेमाल

Kitchen Hacks: पुदीने को पूरे साल स्टोर करके रखना चाहते हैं तो इसके लिए कई तरीके अपना सकते हैं. आप पुदीने के पत्तियों को लंबे समय तक हरा और ताजा रख सकते हैं. आप सुखाकर इसे 1 साल तक स्टोर कर सकते हैं.

How To Store Mint Leaf: पुदीना स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है. खाने में अगर पुदीने की चटनी, रायता, परांठा या सलाद में पुदीना डाल दिया जाए तो मजा आ जाता है. पुदीने का इस्तेमाल जलजीरा और शिकंजी में भी किया जाता है. पुदीना शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है. साथ ही गर्मी में लू और बारिश में संक्रमण से बचाने के लिए पुदीना का सेवन करने से आराम मिलता है. पुदीना वाटर से स्किन एकदम ताजा और चमकदार रहती है. ऐसे में बहुत सारे लोग पुदीना स्टोर करके रखना चाहते हैं. अगर आप भी पुदीने का पूरे साल इस्तेमाल करते हैं तो इन 3 तरीकों से पुदीने को स्टोर कर सकते हैं. इससे आपका पुदीना पूरे साल चलेगा. जानते हैं कैसे

1- पुदीने की पत्तियों को ज्यादा लंबे समय तक चलाने के लिए आप पुदीने के बंडल को घर लाकर खोल दें. नीचे से तनों को हटा दें और नीचे से कुछ पत्तियां चाहें तो हटा दें. इन पत्तियों का इस्तेमाल आप सब्जी या फिर  चटनी बनाने में कर सकते हैं. अब कोई जार लें और उसमें पानी भर दें. अब इसमें पुदीने की गठरी को तनों की साइड से डाल दें. अब पत्तियों को किसी गीले कपड़े ढ़क दें और इसे फ्रिज में रख दें. इससे पुदीना 15 दिन तक आसानी से चल जाएगा.

ये भी पढ़ें: घर पर बनाएं चटपटा फ्रूट चाट मसाला, ऊंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

2- पुदीने को स्टोर करने का दूसरा तरीका है. कि आप एक पेपर टॉवल लें और उसे थोड़ा गीला कर लें. अब इसमें पुदीने की पत्तियों को रख दें. अब पुदीने को टॉवल समेत प्लास्टिक बैग में रख दें. इस बैग को बंद करके फ्रिज में रख दें. इससे काफी लंबे समय तक पुदीने की पत्तियां फ्रेश रहेंगी.

3- अगर आप पुदीने की पत्तियों को पूरे साल ताजा और हरी रखना चाहते हैं तो इसके लिए पहले पत्तियों को साफ कर लें और पानी से धो लें. अब 5-6 पत्तियों को आइस क्यूब ट्रे में डाल दें और उसमें पानी भर कर फ्रीजर में रख दें. इस तरह पुदीने की पत्तियां लंबे समय तक हरी बनी रहेंगी और खराब भी नहीं होंगी.

ये भी पढ़ें:भूलकर भी इन चीजों को फ्रिज में न रखें, बिगड़ सकती है आपकी सेहत

4- बिना किसी टेंशन के आप पुदीने को पूरे 1 साल तक सुखाकर रख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पुदीने को धो लें फिर पत्तियों को साफ करके उन्हें एक टॉवल से पोछ लें. पत्तियों को किसी अखबार या पेपर टॉवल में रैप करके रख दें. आपको इन्हें धूप में नहीं सुखाना है. 3-4 दिन में पुदीने की पत्तियां पूरी तरह से सूख जाएंगी. अब इन्हें आप किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें. जब भी सलाद या रायता बनाएं इन पत्तियों का पाउडर बनाकर रख लें.

ये भी पढ़ें: चावल में कीड़े लगने से बचाएं, सालों तक खराब नहीं होंगे चावल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget