एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: नमकीन, बिस्कुट और स्नैक्स के सीलने से परेशान हैं, तो इस तरह करें स्टोर

Tips To Keep Snacks: बरसात में नमकीन बिस्कुट या दूसरे स्नैक्स खुलते ही सील जाते हैं. इन चीजों को कैसे स्टोर करके रखें ये बड़ी समस्या है. आपको हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिससे आपकी परेशानी कम हो जाएगी.

Kitchen Hacks: घर में कोई रिश्तेदार आ जाए तो उसके लिए एक से बढ़कर एक नमकीन और बिस्कुट मंगवाए जाते हैं. घर में तरह-तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं. लेकिन बारिश के मौसम में ये चीजें तुरंत सील जाती हैं. ऐसे में महिलाएं अक्सर इस बात से परेशान रहती हैं कि इन्हें कैसे अच्छी तरह से स्टोर किया जाए और सीलन से बचाया जाए. खासतौर से बरसात के मौसम में स्नैक्स या नमकीन जैसी चीजें तुरंत सील जाती हैं. इससे खाने का स्वाद खराब हो जाता है. भले ही आप इन्हें डिब्बे में बंद करके रखें थोड़ी बहुत नमी आ ही जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब टेंशन छोड़कर इन सिंपल ट्रिक्स को जरूर अपनाएं. 

ये भी पढ़ें: बची हुई ब्रेड से घर पर बनाएं चटपटी चाट, बारिश में खाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स

नमी से दूर रखें- घर में नमी वाली जगह पर कभी भी नमकीन बिस्कुट या दूसरे स्नैक्स न रखें. इससे सीलन और बंद रहने पर फंगस भी लग सकती है. आप इन चीजों को खराब होने से बचाने के लिए ऐसी जगह पर रखें जहां हवा लगे और जगह सूखी हो. नमकीन के डिब्बे को कभी भी फर्श या जमीन पर न रखें. इसे किचन के किसी कैबिन में रख सकते हैं, जहां सीलन न हो. बारिश के मौसम में खासतौर से स्नैक्स जल्दी खराब होते हैं. 

प्लास्टिक के डब्बे का इस्तेमाल न करें- हम सभी के घरों में आजकल प्लास्टिक के डब्बे बहुत इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसे में नमकीन बिस्कुट भी इन्हीं डब्बों में रखे रहते हैं. कोशिश करें कि स्नैक्स को रखने के लिए बरसात के मौसम में प्लास्टिक के डिब्बों की जगह कांच के जार का इस्तेमाल करें. प्लास्टिक के डिब्बों में नमकीन बिस्कुट जल्दी खराब हो सकते हैं, वहीं कांच के बर्तन में लंबे समय तक स्वाद अच्छा रहता है. 

धूप में सुखाने से बचाएं- धूप में सुखाने से चीजों की नमी चली जाती है. अक्सर आपने मसाले, दाल, चावल धूप में सुखाए होंगे, लेकिन नमकीन को सीलने पर धूप में सुखाने से ये ठीक होने की बजाय खराब हो जाती है. धूप में नमकीन बिस्कुट को कभी नहीं सुखाना चाहिए. इससे स्नैक्स का स्वाद भी बदल जाएगा.

खास टिप्स- 
1- जब भी आप नमकीन बिस्कुट के पैकेट खोलें तो उन्हें इस्तेमाल करने के बाद जार को अच्छी तरह से बंद कर दें. 
2- सभी नमकीन को पैकेट समेत एक ही जार में रखने के बजाय आप एक जार में सिर्फ एक ही तरह की नमकीन रखें. 
3- नमकीन बिस्कुट को प्लास्टिक के डब्बे की बजाय कांच के जार में स्टोर करके रखें.
4- बारिश के मौसम में आप स्नैक्स को एयरटाइट डब्बे में बंद करके रखें.
5- बारिश के मौसम में बिस्कुट के डिब्बे में ब्लाटिंग पेपर रख दें, इससे बिस्कुट में सीलन नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें: इस ट्रिक से फटाफट काटें फल-सब्जियां, Chopping करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
Lemon Storage Tips: नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश
नींबू फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाता है? ऐसे रखें लंबे समय तक फ्रेश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget