एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इस ट्रिक से बनाएंगे तो मुंह में जाते ही घुल जाएगा राजमा, जानिए रेसिपी

Rajma Masala Recipe: राजमा का स्वाद ही अलग होता है. गर्मागर्म टमाटर वाला राजमा चावल, रोटी और नान के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है. आज घर पर भी पंजाबी स्टाइल का राजमा बना सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है.

Rajma Masala Recipe: राजमा बड़ी ही स्वादिष्ट और मसालेदार सब्जी होती है. खाने में राजमा चावल, राजमा पराठे और राजमा रोटी स्वाद बढ़ा देती है. टमाटर की ग्रेवी वाले राजमा खाने में बहुत अच्छे लगते हैं. पंजाबी लोगों को राजमा और छोले बहुत पसंद होते हैं. हालांकि उनके स्टाइल का राजमा बनाने की रेसिपी थोड़ी अलग होती है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके राजमा अच्छे नहीं बनते. आज हम आपको स्वादिष्ट राजमा मसाला बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. आप प्याज टमाटर की ग्रेवी से आसानी से राजमा तैयार कर सकते हैं. जानते हैं राजमा बनाने की रेसिपी.

राजमा मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • राजमा- 1 कप 
  • बटर- 1 टेबलस्पून 
  • ऑयल- 1 टेबलस्पून 
  • तेजपत्ता- 1 
  • दालचीनी- 1 इंच का टुकड़ा
  • लौंग- 5 
  • हरी इलायची- 3-4 
  • प्याज- 1 प्याज कटा हुआ
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 टेबलस्पून 
  • हरी मिर्च- 2 कटी हुई
  • टमाटर- 2 कटे हुए 
  • हल्दी- 1 टीस्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून 
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • जीरा पाउडर- 1 टीस्पून 
  • गरम मसाला- 1 टीस्पून 
  • आमचूर पाउडर-1/2 टीस्पून 
  • स्वादानुसार नमक 
  • सजाने के लिए कटा हरा धनिया

राजमा मसाला की रेसिपी

1- सबसे पहले राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
2- अब राजमा को पानी से धोकर कुकर में 3 कप पानी डालकर करीब 30 मिनट के लिए राजमा को उबालें.
3- राजमा में एक सीटी तेज गैस पर आने दें इसके बाद गैस को कम कर दें और 30 मिनट तक राजमा को पकने दें. 
4- अब किसी पैन में तेल डालकर गर्म कर लें और उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची डाल दें.
5- अब तेल में अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भून लें. 
6- अब आपको तेल में प्याज डालना है जब प्याज हल्की गोल्डन हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और टमाटर डाल दें. 
7- जब सारी चीजें गल जाएं और हल्का तेल छोड़ने लगें तो हल्दी, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर, गर्म मसाला और जीरा पाउडर डालकर मिला दें. 
8- जब मसाला तेज छोड़ने लगे तो इसमें उबला हुआ राजमा पूरा पानी से साथ डाल दें. 
9- अब राजमा को ढककर करीब 15 मिनट तक पकने दें. 
10- तैयार राजमा में कसूरी मेथी, हरा धनिया और बटर डालकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर बनाएं पीले केसरिया राइस, जानिए चावल का जर्दा बनाने की रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget