एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में खाएं कुरकुरी आलू की कचौड़ी, मिलेगा एकदम चटपटा स्वाद

Winter Potato Kachodi: ठंड में गर्मागरम आलू की कचौड़ी खाने को मिल जाए तो मज़ा आ जाता है. आप आसानी से घर में आलू की एकदम खस्ता कचौड़ी बना सकते हैं. कचौड़ी बनाते वक्त इन बातों का ध्यान रखें.

Allo Kachori Recipe: सर्दियों में आलू से बनी चीजें खाने में बहुत स्वाद लगती हैं. आलू के परांठे, आलू की टिक्की और आलू के पकौड़े तो आपने खाए होंगे, लेकिन आलू की कचौड़ी एक ऐसी डिश है जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है. आपका जब भी कुछ चटपटा खाने का मन करे आप फटाफट आलू की कचौड़ी बनाकर खा सकते हैं. खासतौर से ठंड के मौसम में आलू की गर्मागरम कचौड़ी आपके स्वाद को बढ़ा देती हैं. कचौड़ी का चटपटा और गर्मागर्म स्वाद सभी को अच्छा लगता है. अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आलू की कचौड़ी बनाकर जरूर खाएं. आप इन्हें लंच, डिनर या स्नैक्स में भी खा सकते हैं. जानते हैं रेसिपी.

आलू की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • आटा- 2 कप  
  • सूजी- 1 कप
  • तेल- 2 चम्मच
  • स्वादानुसार नमक

कचौड़ी के लिए भरावन की सामग्री

  • आलू- 250 ग्राम 
  • तेल- 1 चम्मच 
  • हींग- 2 चुटकी
  • गरम मसाला- आधा स्पून
  • धनिया पाउडर- 1स्पून
  • हरी मिर्च- 2  बारीक कटी 
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 2 स्पून कटा हुआ
  • अमचूर पाउडर- आधा स्पून

आलू की कचौड़ी बनाने की रेसिपी 

1- सबसे पहले आटा गूथ लें. इसके लिए किसी बड़े बर्तन में आटा और उसकी सारी सामग्री मिलाकर गुनगने पानी की मदद से नरम आटा गूथ लें.
2- अब कचौड़ी के आटे को करीब आधे घंटा ढक कर रख दें.
3- कुकर में आलू को अच्छी तरह से उबाल लें और छील कर मैश कर लें.
4- अब किसी पैन में तेल गर्म करें और उसमें मैश किए आलू और पिट्ठी के लिए बताए गए सभी मसाले मिलाकर 2-3 मिनट तक फ्राई कर लें.
5- कचौड़ी का भरावन को ठंडा होने के लिए किसी बर्तन में निकाल लें.
6- अब आटे से छोटी सी लोई तोड़ें और उसे हल्का बड़ा करके उसमें एक या डेढ़ चम्मच भरावन भर दें.
7- अब कचौड़ी को किनारों से मोड़ते हुए अच्छी तरह से बंद करते जाएं. 
8- अब इस लोई को हल्के हाथ से चिकनाई लगाकर बेल लें. 
9- सभी कचौडि़यों को इसी तरह से तैयार कर लें और ब्राउन होने तक तल लें..
10- ध्यान रखें कचौड़ी हमेशा मध्यम  आंच पर ही सेकें. इन्हें बीच-बीच में धीरे से पलटते रहें.
11- तैयार हैं एकदम चटपटी और कुरकुरी खस्ता आलू की कचौड़ी. 
12- आप आलू की कचौड़ी को सॉस या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: वजन कम करने में मदद करेगा क्रीमी सलाद, ये हैं इसे खाने के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget