एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: जब सब्जी पड़ जाए कम तो इस तरह 5 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट आलू की सब्जी

Instant Vegetable Tips: सब्जी कम पड़ जाए या अचानक घर में मेहमान आ जाएं तो आप ये आलू की सब्जी बनाकर खा सकते हैं. ये सब्जी सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है. बच्चों को भी ये सब्जी खूब पसंद आएगी.

Dry Potato Vegetable Recipe: कई बार घर में अचानक से मेहमान आ जाते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए. कई बार ऐसा होता है कि स्वाद-स्वाद में लोग सब्जी बहुत खा जाते हैं और आखिर में खाने वाले के लिए सब्जी कम पड़ जाती है. हर महिला कभी न कभी ऐसी परेशानी जरूर झेलती है. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो आप फटाफट सिर्फ 5 मिनट में आलू की सब्जी बना सकते हैं.

कच्चे आलू से सब्जी बनाना बहुत ही आसान है. ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. खासतौर से पूरी और पराठे के साथ ये सब्जी लाजवाब लगती है. जानते हैं कैसे बनाएं आलू की सूखी सब्जी.

5 मिनट में आलू की सूखी सब्जी कैसे बनाएं

  • आलू की सूखी सब्जी बनाने के लिए आपको 2 बड़े साइज के आलू लेने हैं. इन्हें छील लें और फ्रेंच फाइज के स्टाइल में लंबा और पतला काट लें.
  • अब आपको आलू को पानी में डालकर थोड़ी देर तक रखना है.
  • गैस पर कड़ाही में सबसों का तेल गरम करें और इसमें जीरा डाल लें.
  • इसमें खड़ी साबुत लाल मिर्च, हल्दी और थोड़ा धनिया पाउडर डालना है.
  • आप बीच में से कट की गई 1-2 हरी भी डाल सकते हैं.
  • आपको इसमें कटे हुए आलू डालने हैं और थोड़ी देर के लिए इसे किसी बर्तन से ढ़क दें. आलू को 5 मिनट बाद चला दें और फिर से ढ़क दें. 
  • जब आलू हल्के गल जाएं तो इसे तेज आंच पर थोड़ा चलाते हुए फ्राई जैसा करें. 
  • अब आलू को चेक कर लें गल गया है कि नहीं. अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया, थोड़ा गरम मसाला और थोड़ा आमचूर पाउडर मिला दें.
  • तैयार है स्वादिष्ट आलू की सूखी और फटाफट 5 मिनट में बनने वाली सब्जी.
  • आप इस सब्जी को पूरी, पराठे या रोटी के साथ खाएं. सफर में ले जाने के लिए भी ये अच्छी सब्जी है. ये जल्दी खराब भी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: गर्मी से बचाएगा कच्चा आम, कच्चे आम से बनाएं ये 3 चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget