एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सावन के व्रत में खाएं साबूदाने की खिचड़ी, इस ट्रिक से एकदम खिली-खिली बनेगी

Sabudana Khichadi Recipe: व्रत में साबूदाना की खिचड़ी खूब खाते हैं, लेकिन कुछ लोगों की खिचड़ी खिली-खिली नहीं बनती. आज हम आपको साबूदाना की एकदम खिली हुई खिचड़ी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Sabudana Khichadi Recipe: साबूदाना सबसे ज़्यादा व्रत में खाया जाता है. उपवास में लोग साबूदाने की खीर, साबूदाने के पापड़ और खिचड़ी बनाकर खाते हैं. सावन के सोमवार का व्रत हो या नवरात्रि का व्रत, लोग साबूदाना से बनी चीजें खाते ही हैं. साबूदाना में स्टार्च काफी मात्रा में होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. कम तेल मसाले में बनी साबूदाना की खिचड़ी पचाने में भी आसान होती है. लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी साबूदाना की खिचड़ी खिली-खिली नहीं बनती है. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे आपकी साबूदाना खिचड़ी एकदम खिली-खिली बनेगी. बस आपको साबूदाना खिचड़ी बनाते वक्त इन बातों का ध्यान रखना होगा. 

इस तरह बनाएं साबूदाना की खिली-खिली खिचड़ी
1- आपको इसके लिए साबूदाना, मूंगफली, कढ़ीपत्ता, आलू,साबुत लाल और हरी मिर्च, नींबू और सेंधा नमक की जरूरत होगी.
2- अब साबूदाने को अच्छी तरह से धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
3- ध्यान रखें कि साबूदाना भिगोने में पानी साबूदाना से 3 सेंटीमिटर ऊपर होना चाहिए.
4- अब साबूदाना को किसी एक मोटे कपड़े या बड़ी छन्नी में 1 घंटे के लिए फैलाकर छोड़ दें.
5- साबूदाना से पानी पूरा निकल जाना चाहिए, नहीं तो खिचड़ी चिपकने लगेगी.
6- अब एक पैन में पहले घी गर्म करें. उसमें मूगफली को फ्राई करके निकाल लें. अब घी में जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते डाल दें. 
7- अब पैन में आलू डालकर पका लें. आप चाहें तो उबले आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
8- अब इसमें साबूदाना डाल दें और नमक मिला दें. 
9- खिचड़ी को मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं. जब साबूदाने का रंग बदल जाए तो गैस बंद कर दें.
10- अब आप इस खिचड़ी में थोड़ा नींबू डालें और हरा धनिया डालकर दही या चाय के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: इस तरह स्टोर करने पर कभी खराब नहीं होंगे आम, अपनाएं ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
Gulab Jamun Recipe: क्या घर पर बनाते समय बिखर जाते हैं गुलाब जामुन? इस आसान तरीके से बनेंगे हलवाई जैसे स्पंजी
क्या घर पर बनाते समय बिखर जाते हैं गुलाब जामुन? इस आसान तरीके से बनेंगे हलवाई जैसे स्पंजी
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget