एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इस तरह स्टोर करने पर कभी खराब नहीं होंगे आम, अपनाएं ये टिप्स

Mango Storage Tips: अगर आप पूरे साल आम का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आम को फ्रीजर में स्टोर करके रख सकते हैं. हम आपको मैंगो स्टोरेज के 3 तरीके बता रहे हैं. जानते हैं कैसे

Mango Storage Tips: आम खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. आम का बेहतरीन स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है, लेकिन आम पसंद (Mango Lovers) करने वालों को इस बात का दुख रहता है कि सिर्फ कुछ महीने ही आम खाने को मिलते हैं. गर्मियों के जाते ही आम भी चले जाते हैं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोग पूरे साल आम का मज़ा लेते हैं. मैंगो शेक से लेकर आम वाली आइसक्रीम तक बनाकर खाते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे मुमकिन है तो हम आपको ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिससे आप आम को पूरे साल तक स्टोर (Mango Storage) करके रख सकते हैं. हम आपको पके हुए आम को फ्रिज में स्टोर करने का तीन तरीका बता रहे हैं. 

आम को टुकड़ों में स्टोर करें- आप आम को बड़ी आसानी से कट करके टुकड़ों में काटकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आम को छील लें. अब आम को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें. गुठलियों को हटा निकाल दें. अब आम को एक प्लेट में रखकर उस पर थोड़ा चीनी का पाउडर डाल दें. इसके बाद प्लेट को 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. अब इन आम के टुकड़ों को ज़िप लॉक वाले पॉलिथिन बैग में डालकर रख दें. आप चाहें तो किसी एयरटाइट डब्बे में बंद करके भी रख सकते हैं.

आम का पल्प- आम को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप दूसरा तरीका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आम का गूदा निकालकर उसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें. अब इसे एक बार इस्तेमाल करने लायक किसी कांच की बोतल या डब्बे में भरकर रख दें. आप चाहें तो इसे किसी बड़ी बोतल में भी बंद करके रख सकते हैं.  इससे आप मैंगो शेक या आइसक्रीम आसानी से बना सकते हैं.

आम की आइस क्यूब- अगर आपको कोई भी तरीका समझ न आए और आपके फ्रिज में जगह की कमी है तो आप मैंगो की प्यूरी बनाकर उसे आइस ट्रे में भरकर रख लें. आप चाहें तो इन्हें किसी जिप लॉक में बंद करके रख दें. आप चाहें तो इन टुकड़ों को ट्रे में जमाकर ऊपर से पॉलिथिन से ढककर भी रख सकते हैं. ध्यान रखें कि पॉलिथिन में एयर न रहे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: जानिए बारिश में दाल और अनाज को कीड़ों से बचाने का तरीका, पूरे साल खराब नहीं होंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget