एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सावन के पूरे महीने साफ रहेंगे पूजा के बर्तन, इस तरह चमकाएं पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन

व्रत से पहले पूजा के बर्तन साफ करना जरूरी होता है. हालांकि कई बार पूजा के बर्तन इतने गंदे होते हैं कि साफ करना मुश्किल होता है. हम आपको पूजा के बर्तन साफ करने की कुछ सिंपल ट्रिक बता रहे हैं.

Pooja Vessels Cleaning Tips: सावन के महीने से पूजा-पाठ की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में लोग अपने घर और मंदिर की साफ सफाई करते हैं. लेकिन कई लोगों के लिए पूजा के बर्तन साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं होता. पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन घी और तेल से गंदे हो जाते हैं. पूजा के बर्तनों को अगर लंबे समय तक साफ नहीं किया जाए तो इनके दाग इतनी जिद्दी हो जाते हैं कि आसानी से नहीं निकलते. पीतल और तांबे के बर्तन होने की वजह से कई बार बर्तन काफी काले पड़ जाते है. ऐसे में पूजा के गंदे बर्तनों को साफ करना मुसीबत का काम लगता है. आज हम आपको ऐसी सिंपल टिप्स बता रहे हैं जिससे आप पूजा के बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं. 

1- पूजा के पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए एक नया स्कॉच ब्राइट लें और उसमें डिटर्जेंट पाउडर लगा कर बर्तन को रगड़ें. आपको इसे सूखा ही रगड़ना है. जब बर्तनों में चमक आ जाए तो इसे पानी से धो लें.

2- पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप इमली का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए इमली को भिगो कर पल्प बना लें. अब इस पल्‍प से बर्तन को रगड़ कर साफ करें. स्क्रबर से मांजने के बाद बर्तनों को साफ पानी से धो लें.

3- आप चाहें तो पूजा के बर्तनों को सफेद विनेगर से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए सफेद विनेगर को पानी में डालकर 1 घंटे तक उबालें. अब इसमें साबुन और पानी मिला लें. अब इस घोलसे बर्तनों को धो लें.

4- आप 2 चम्मच गेहूं के आटे में, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें. अगर सिरका नहीं है तो नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इस पेस्ट को पूजा के बर्तनों पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें. फिर रगड़ कर साफ कर लें.

5- आप चाहें तो नमक के पानी से भी बर्तनों को साफ कर सकते हैं. इसके लिए कटे हुए नींबू पर नमक डालकर बर्तनों पर रगड़ें. इसके अलावा किसी टूथपेस्ट से भी बर्तन चमकने लगते हैं. पेस्ट को बर्तनों पर लगाकर रख दें. थोड़ी देर बार स्क्रबर से रगड़ कर धो दें.

ये भी पढ़ें: बढ़ाएं अपनी सब्जी का स्वाद, घर में बची हुई ब्रेड से बनाएं ब्रेड क्रम्ब्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget