एक्सप्लोरर

होली पर बेसन से बनाएं 2 तरह की मिठाई, जानिए रेसिपी

होली पर मार्केट की मिठाई से अच्छा है आप घर में बेसन के लड्डू या बेसन की बर्फी बना लें. देसी घी से बनी ये मिठाई खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं.

त्योहार पर मार्केट में मिलावटी मिठाईयां बहुत बिकती हैं. मार्केट में मिठाईयों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए दुकानदार पहले से ही स्टोक करना शुरू कर देते हैं. अक्सर त्योहार से पहले आपने मिलावटी मिठाई या फिर खराब मिठाई बिकने की खबरें सुनी होंगी. ऐसी मिठाई खाने के आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं. इस तरह की मिठाई खरीदने की बजाय आप घर पर बनी मिठाईयां बनाकर खा सकते हैं. आज हम आपको बिना मावा के घर पर बनाई जाने वाली 2 मिठाई की रेसिपी बता रहे हैं. आप शुद्ध देसी घी और बेसन से लड्डू और बर्फी बना सकते हैं. बेसन के ये लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं. बेसन की बर्फी बच्चों को खूब पसंद आती हैं. खास बात ये है कि ये 10-15 दिन तक आसानी से चल जाते हैं. जानिए रेसिपी.

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

500 ग्राम बेसन, 500 ग्राम बूरा, 400 ग्राम घी, 4 चम्मच सूजी, 10-12 काजू, 10-12 बादाम

बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले किसी भारी तली वाली कड़ाही में बेसन डालें. अब इसमें पूरा घी डालकर बेसन को अच्छी तरह से भून लें.
  • आपको शुरुआत में गैस फ्लैम हाई रखनी है. फिर मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए बेसन को भूनना है.
  • करीब 25 मिनट में बेसन भुन जाएगा. जब बेसन का रंग ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें और कड़ाही में बेसन को चलाते रहें.
  • किसी दूसरे बर्तन में सूजी को 2 चम्मच घी डालकर भून लें और बेसन में मिक्स कर दें.
  • अब बेसन में बूरा मिलकर काजू बादाम डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके अपनी पसंद के बेसन के लड्डू बना लें.

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

बेसन- 1 कटोरी थोड़ा मोटा , घी- आधा कटोरी, दूध- 4 बड़े चम्मच, इलायची- 4 पिसी हुई, नारियल- कसा हुआ सजावट के लिए, स्वादानुसार शक्कर, पिस्ता, बादाम- 5-5 कटे हुए, केसर- 8-10 धागे, सजाने के लिए चांदी का वर्क

बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी

  • पैन में घी गर्म कर लें. अब बेसन में पिघला हुआ घी और दूध डालकर बेसन को हाथ से अच्छी तरह मसल लें.
  • अब बेसन को मोटी छलनी से छान लें और कड़ाही में घी डालकर ब्राउन होने तक भून लें
  • जब बेसन भुनने की खुशबू आने लगे तो आंच पर से उतार लें.
  • अब चाशनी बनाने के लिए शक्कर डालें और वो जितने पानी में डूब जाए उतना पानी डालकर 2 तार की चाशनी बना लें.
  • चाशनी में केसर के धागे डालकर घोल दें और इसमें भुना हुआ बेसन मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब किसी थाली में घी लगाकर इसमें जमने के लिए पूरा मिश्रण डाल दें.
  • इसके ऊपर पिसी हुई इलायची, कटे हुए मेवे, नारियल और चांदी का बर्क लगाकर सेट कर दें. ठंडा होने पर चाकू से बर्फी काट दें.

ये भी पढ़ें: Holi 2022 Recipe: होली पर घर में बनाएं स्वादिष्ट ठंडाई, स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
15 अगस्त की छुट्टी में निपटा लें घर के ये 15 जरूरी काम
15 अगस्त की छुट्टी में निपटा लें घर के ये 15 जरूरी काम

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget