एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: पूरियां तलने के बाद बचे हुए तेल का फिर न करें इस्तेमाल, सेहत को हो सकता है नुकसान

Kitchen Hacks: पूरी और पकोड़े बनाने के बाद हम लोग बचे हुए तेल का किसी पकवान को बनाने में दोबारा भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बचे हुए तेल का इस्तेमाल करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

Reuse Oile Danger: हम तमाम त्यौहारों पर पूरी और पकोड़े खाना पसंद करते हैं. लेकिन सभी स्वादिष्ट और कुरकुरी तली हुई चीजों से एक बड़ा नुकसान ये है कि इससे कुकिंग फूड ऑयल की काफी बर्बादी होती है. वहीं बाद में हम लोग बचे हुए तेल का किसी पकवान को बनाने में दोबारा भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि जब हम बचे हुए तेल का बार-बार इस्तेमाल करते हैं तो हमारी सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है? नहीं ना. ऐसे में हम यहां आपको पूरी तलने के बाद बचे हुए तेल के दोबारा इस्तेमाल करने के पर होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे. आइये जानते हैं.

तेल के दोबारा प्रयोग से हो सकता है इन बीमारियों का खतरा-

उच्च तापमान पर तेल में मौजूद कुछ वसा ट्रांस वसा में बदल जाते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. जिसके कारण हृदय रोग भी हो सकता है. वहीं जब तेलों को बार-बार प्रयोग में लिया जाता है तो ट्रांस वसा की मात्रा और भी बढ़ जाती हैं. इससे दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. वहीं एक ही तेल को बार-बार गर्म करके खाने से एसिडिटी, कैंसर और अल्जाइमर सहित जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं.

हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है

क्या आपको पता है कि तला हुआ तेल दोबारा प्रयोग में करने से ये तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और एथेरोस्क्लेरोसिस आदि का कारण बन सकती है. इसलिए स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहने के लिए पूरी बनाने या पकौड़े बनाने में आवश्यक तेल की मात्रा का उचित अनुमान लगाना ही सबसे अच्छा है. क्योंकि तले हुए तेल के ठंडा होने के बाद दोबारा इस्तेमाल से शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है. इसलिए तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से बचें.

ये भी पढ़ें-

Kitchen Hacks: Cooking करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी

Kitchen Hacks: सेहत और स्वाद से भरपूर हैं Baked Kachori, जानें इसे बनाने की रेसिपी

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget