एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: राजस्थानी बाटी के साथ बनाएं टेस्टी दाल, खाते रह जाएंगे लोग

Dal Bati Recipe: दाल-बाटी और चूरमा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप घर पर बाटी बना रहे हैं तो इस तरह बनाएं स्वादिष्ट बटी के साथ खाई जाने वाली दाल.

Rajsthani Dal Bati Recipe: दाल-बाटी और चूरमा का नाम सुनते ही राजस्थानी खाने की याद आ जाती है. ये राजस्थान का सबसे फेमस भोजन है. आजकल लोग घर में भी आसानी से दाल बाटी बना लेते हैं. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उनकी दाल में वो राजस्थानी स्वाद नहीं आता जो बाटी के साथ मिलता है. दाल बनाने में भले ही आसान लगे, लेकिन इसमें वो स्वाद लाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप राजस्थान के जैसा दाल बाटी खाना चाहते हैं तो इस ट्रिक से दाल बनाएं. आइये जानते हैं.

बाटी के लिए दाल बनाने की सामग्री

  • उड़द दाल- 1/2 कप 
  • मूंग दाल- 1/4 कप 
  • चना दाल- 1/4 कप
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • टमाटर- 2 बारीक कटे 
  • अदरक- 1 टुकड़ा कद्दूकस किया 
  • हरी मिर्च- 4 कटी हुई
  • जीरा- 1 टीस्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून 
  • धनिया पाउडर- 1 टीस्पून 
  • गरम मसाला- 1 टीस्पून 
  • हल्दी- 1/4 टीस्पून 
  • साबुत धनिया- 1 टीस्पून 
  • हींग- एक चुटकी
  • घी- 2 टेबलस्पून 
  • स्वादानुसार नमक 
  • बारीक कटा हरा धनिया

बाटी के लिए दाल बनाने की रेसिपी
1- पहले सारी दालों को धोकर करीब 1 घंटे के लिए भिगो दें.
2- अब दाल को कुकर में डालें और इसमें पानी, नमक और हल्दी डाल दें. इसे 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
3- तड़का तैयार करने के लिए टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लें.
4- अब पैन में घी गरम करें और इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा, साबुत धनिया, हींग डाल दें.
5- इन्हें चटकने के बाद टमाटर वाला पेस्ट डालकर भून लें. 
6- जब मसाला भुन जाए तो इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , 1 चुटकी हल्दी और नमक डालकर चलाएं.
7- मसाला जब घी छोड़ने लगे तो इसमें उबली हुई दाल डाल दें. 
8- अब दाल में एक उबाल आने के बाद गरम मसाला डाल दें और गैस बंद कर दें. 
9- बाटी के साथ खाने के लिए टेस्टी दाल बनकर तैयार है. 
10- हरा धनिया डालकर इसे गर्मागरम घी में डूबी बाटी के साथ सर्व करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Arhar Dal Tadka Recipe: दाल की जान है ये खूशबूदार तड़का, एक बार जरूर घर पर करें ट्राई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget