एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: आम से बनाएं मैंगो बर्फी, आम पाक को खाते रह जाएंगे लोग

Aam Pak Recipe: अगर आपको आम और उससे बनी डिश पसंद हैं तो आम पाक जरूर बनाएं. ये एक ऐसी मिठाई है जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा. जानिए कैसे बनाएं मैंगो बर्फी यानि आम पाक.

Mango Barfi Recipe: गर्मी में फलों का राजा आम का सीजन होता है. ऐसे में आपको ज्यादातर चीजों में आम का फ्लेवर मिलेगा. आप मैंगो आइसक्रीम, मैंगो कुल्फी, मैंगो खीर, मैंगो कस्टर्ड या मैंगो फ्रूट क्रीम का मज़ा ले सकते हैं. गर्मी में आम से न जाने कितनी डिश तैयार की जाती हैं, लेकिन क्या आपने मैंगो बर्फी का स्वाद चखा है. आज हम आपको बेहद स्वादिष्ट मैंगो बर्फी बनाना बता रहे हैं. ये बर्फी मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में खूब पसंद की जाती है. इसे लोग आम पाक भी कहते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आम से बनी ये बर्फी बहुत पसंद आएगी. आइये जानते हैं आप घर में कैसे आम पाक बना सकते हैं. आम पाक की रेसिपी क्या है?

आम पाक बनाने के लिए सामग्री

  • करीब 6-7 हापुस आम का गूदा
  • करीब 500 ग्राम मावा
  • 250 ग्राम चीनी 
  • करीब 1 बड़ी स्पून घी 
  • 1 स्पून इलायची पाउडर 
  • एक चुटकी खाने वाला पीला रंग 
  • सजाने के लिए बारीक कटे पिस्ता 

आम पाक की रेसिपी

  • मैंगो बर्फी यानि आम पाक बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में मावा डालकर उसे चलाते हुए भूनना है.
  • मावा भूनते वक्त ध्यान रखें कि गैस की फ्लेम मीडियम हो और मावा को चलाते रहें. 
  • जब मावा घी छोड़ दे तो इसमें आम का पल्प डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए और भूनें.
  • अब इसमें फूड कलर और इलायची पाउडर डाल दें. इसे मिलाते हुए थोड़ी देर पकाएं और गैस से नीचे उतार लें. 
  • किसी पैन में 1 तार की चाशनी तैयार कर लें. इसके लिए 1 कप पानी में चीनी डालकर चलाएं. 
  • चाशनी तैयार हो जाए तो इसे मावा और आम वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  • अब जिस बर्तन या थाली आम पाक जमाना है उसमें घी लगाकर चिकना कर लें और मिश्रण को डालकर फैला दें.
  • एक बर्फी जैसा एक समान कर दें और ऊपर से पिस्ता के टुकड़े डालकर ठंडा होने दें. 
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे अपनी पसंदीदा शेप में काट लें. तैयार है स्वादिष्ट मैंगो बर्फी या आम पाक. 
  • ध्यान रखें कि आम पाक को बनने के बाद फ्रिज में न रखें आप इसे बाहर रखकर ही खाएं.

ये भी पढ़ें:

Kitchen Tips: बच्चों को नाश्ते में देना है कुछ नया तो घर पर बनाएं कुरकुरे वेज स्प्रिंग रोल, जानें इसकी आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget