एक्सप्लोरर

General Knowledge: दूसरे कपड़ों के मुकाबले ज्यादा क्यों चलता है जींस का कपड़ा, कैसे टिकता है सालों-साल

Lifestyle: आज के दौर में जींस का चलन बहुत ज्यादा है.अच्छा लुक देने के साथ-साथ और भी कई कारण हैं जिसकी वजह से लोग जींस पहनना पसंद करते हैं.

Jeans Clothes: समय बदलने के साथ-साथ लोगों का कपड़े पहनने का ढंग भी बदला है. पुराने वक्त में जिस तरह के कपड़े पहने जाते थे अब उनमें बहुत बदलाव हुआ है. आज के दौर में पेंट,शर्ट और जैकेट के तौर पर भी जींस का चलन बहुत ज्यादा है. अच्छा लुक देने के साथ-साथ और भी कई कारण हैं जिसकी वजह से लोग जींस पहनना पसंद करते हैं. अपने इस आर्टिकल में हम जींस के अधिक प्रचलन के कारणों के बारे में बताएंगे-

देती है बढ़िया लुक,सिलवाने का भी झंझट नहीं-

जींस किसी को भी अच्छा लुक देती है. इसको पहनकर पर्सनैलिटी निखरकर आती है. इसके अलावा यह अलग-अलग रंगों में भी आसानी से मिल जाती है. लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि काले और नीले रंग की जींस का प्रचलन ज्यादा है. यही नहीं जींस को सिलवाने का झंझट भी नहीं है. आप सीधे ऑनलाइन माध्यम से या किसी दुकान पर जाकर इसे खरीद सकते हैं.

क्यों ज्यादा चलता है जींस का कपड़ा-

सामान्य तौर पर जींस को डेनिम के कपड़े से बनाया जाता है. डेनिम पूरी तरह से कॉटन से बना होता है. हालांकि आज-कल स्ट्रेचेबल जींस का भी चलन है जिससे कि वह और आरामदायक हो जाए. यही कारण है कि जींस को स्ट्रेचेबल करने के लिए उसमें सिंथेटिक यार्न को मिलाया जाने लगा है. हालांकि यह सारे जींस में नहीं होता. ग्राहक की मांग के हिसाब से स्ट्रेचेबल और साधारण जींस मार्केट में मिलती है. जींस की बुनाई अच्छी मशीनों से बहुत ही बेहतर तरीके से होती है. उसमें उपयोग होने वाला कपड़ा भी काफी मजबूत होता है. यही कारण है कि जींस लंबे समय तक चलती है.

जल्दी गंदी नहीं होती जींस-

जींस के ज्यादा चलन का एक कारण ये भी है कि यह जल्दी गंदी नहीं होती है. जिसकी वजह से लोगों को बार-बार कपड़े धुलने की जहमत नहीं उठानी पड़ती. जींस की एक खास बात ये भी होती है कि यह थोड़ी पुरानी होने के बाद और अच्छी लगने लगती है.

लड़के-लड़कियां दोनों में है खूब चलन-

जींस सिर्फ लडकों तक ही सीमित नहीं है. लडकियां भी जींस पहनती हैं. उन्हें भी इससे अच्छा लुक मिलता है. खासकर जींस-टॉप का कॉम्बिनेशन उन पर बहुत जंचता है.

ये भी पढें-

General Knowledge: पुराने समय में कैसी होती थी घड़ियां, इन्हें उल्टे हाथ में ही क्यों पहनते हैं ? जानिए कारण

General Knowledge: कहीं जमी है बर्फ तो कहीं आग उगलता है सूरज,आखिर क्या है धरती पर तापमान के अंतर का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget