एक्सप्लोरर

Women's Day 2020: क्यों मनाया जाता है महिला दिवस और क्या है इसके पीछे की कहानी

महिलाओं के सम्मान में मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है. पूरी दुनिया में इस दिवस को एक पर्व के तौर पर मनाते हैं.

महिला दिवस: बात महिलाओं की हो और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता है. पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. क्यों मनाया जाता है महिला दिवस क्या है इसका इतिहास आइए जानते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का कारण

इस दिवस को मनाने के पीछे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है. इस दिन सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं की प्रशंसा की जाती है और उनके योगदान पर चर्चा की जाती है. देश में इस दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र इस दिवस को जोर-शोर से मनाता है. इस दिन बैंगनी रंग का रिबन पहनकर महिलाओं के प्रति सम्मान जाहिर करने की भी परंपरा है.

न्यूयॉर्क में सबसे पहले मनाया गया था महिला दिवस

न्यूयॉर्क विश्व का पहला ऐसा देश है जहां इस दिवस को सबसे पहली बार आयोजित किया गया था. 1909 में न्यूयॉर्क शहर में एक समाजवादी राजनीतिक आयोजन के रूप में इसे मनाया गया था. इसके बाद 1917 में सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश के तौर घोषित किया था. इसके बाद इस दिवस को मनाने की परंपरा विश्व के अन्य देशों में भी फैल गई.

कोपेनहेगन सम्मेलन में मिला अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा

अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर इस दिवस सबसे पहले 28 फ़रवरी 1909 में मनाया गया है. बाद में1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया. जिसका उस समय मकसद महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलाना था. क्योंकि उस समय अधिकतर देशों में महिला को वोट देने का अधिकार नहीं था.

जब रूस की महिलाओं ने की हड़ताल

रूस की महिलाओं ने रोटी और कपड़ा के लिए हड़ताल शुरू की. ये समय सन 1917 का था. यह एक ऐतिहासिक हड़ताल थी. जब जार ने सत्ता छोड़ी तब वहां की अन्तरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिया.

इसलिए 8 मार्च को मनाया जाता है

जिस समय रूस में महिलाओं को वोट का अधिकार प्राप्त हुआ उस समय रूस में जुलियन कैलेंडर चलन में था और बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर. इन दोनों की तारीखों में कुछ अन्तर है. जुलियन कैलेंडर के मुताबिक 1917 की फरवरी का आखिरी रविवार 23 फ़रवरी को था जबकि ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार उस दिन 8 मार्च थी. इसीलिए 8 मार्च महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.

17 घंटे के बाद रहस्य से पर्दा उठा, 8 मार्च को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म महिलाओं के हवाले करेंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget