एक्सप्लोरर

International Malala Day: 12 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है 'विश्व मलाला दिवस', जानिए कौन है मलाला यूसुफजई?

Who Is Malala: समाजसेवी मलाला यूसुफजई और उनके पिता दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा और उन्हें शिक्षा के लिए जगरुक करने की मुहिम चलाते हैं. हर साल 12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस के रूप में मनाया जाता है.

World Malala Day 2022: हर साल 12 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस के रूप में मनाया जाता है. 12 जुलाई को पाकिस्तान की समाज सेवी नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का जन्मदिन होता है. इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मलाला दिवस घोषित कर दिया है. दुनियाभर में मलाला दिवस को महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के सम्मान में सेलिब्रेट किया जाता है. 

मलाला का जन्म 12 जुलाई 1997 में पाकिस्तान की स्वात घाटी में हुआ था. मलाला को कभी भी स्कूल जाने की अनुमति नहीं मिली थी, क्योंकि तालिबान ने पाकिस्तान में लड़कियों के स्कूल जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, मलाला ने घर पर रहने से इनकार कर दिया और लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिकार की वकालत की. 

मलाला पर तालिबान का अटैक
लड़कियों की शिक्षा के लिए चलाए गए अभियान की वजह से साल 2012 में तालिबान ने मलाला के सिर में गोली मार दी थी. मलाला ने इस घटना के बारे में बताया था, “अक्टूबर 2012 में पाकिस्तानी तालिबान का एक सदस्य मेरी स्कूल बस में चढ़ा और मुझे गोली मर दी. गोली लगने से मेरी बाईं आंख, खोपड़ी और दिमाग बुरी तरह प्रभावित हुआ. मेरे चेहरे की नसें, मेरे कान का परदा और मेरा जबड़ा तोड़ दिया गया था. पता नहीं मैं कैसे जिंदा बच गई."

समाजसेवी मलाला
इस हमले ने मलाला को पूरी तरह बदल दिया था, वो ठीक होकर जब वापस आईं तो उनके विचारों में उग्रता दिखाई दी. मलाला ने महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाई. साल 2013 में मलाला ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था. संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की बाल एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई के जन्म दिन को इस दिवस के रूप में घोषित किया है. मलाला और उनके पिता ने ‘मलाला फंड’ की स्थापना की है, जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करता है.

मलाला को सम्मान
मलाला यूसुफजई को पाकिस्तान सरकार ने 2012 में राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. दिसंबर 2014 में, मलाला को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मलाला ने सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त किया था. साल 2017 में मलाला को संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में नामित किया गया था. मलाला को उनके कार्य और साहस के लिए 40 से अधिक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: हेल्दी ब्रेकफास्ट, जो वजन घटाने में करे आपकी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weight Loss Diet: वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget