एक्सप्लोरर

रूस की कोविड वैक्सीन के तीसरे चरण का मानव परीक्षण मार्च-मई तक पूरा होने की उम्मीद: डॉ रेड्डी

डॉ रेड्डी को उम्मीद है कि रूसी कोविड-19 वैक्सीन का भारत में परीक्षण मार्च के अंत तक पूरा हो सकता हैहैदराबाद की फार्मा कंपनी के मुताबिक, परीक्षण पूरा होने का मामला डेटा की मान्यता और मंजूरी पर होगा

Covid-19 vaccine: डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज ने बुधवार को वैक्सीन को लेकर बड़ी उम्मीद जताई है. उसने कहा है कि रूसी वैक्सीन का भारत में जारी मानव परीक्षण मार्च के अंत तक पूरा हो सकता है. हैदराबाद की फार्मा कंपनी के मुताबिक, तीसरे चरण का मानव परीक्षण पूरा होने का मामला डेटा की मान्यता और मंजूरी पर होगा. गौरतलब है कि भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) से स्पुतनिक-V वैक्सीन के मानव परीक्षण करने की मंजूरी मिल चुकी है.

 भारत में परीक्षण मार्च के अंत तक पूरा होने की उम्मीद

कंपनी के सीईओ इरेज इसराइली ने बताया कि दूसरे चरण का मानव परीक्षण दिसंबर तक पूरा हो सकता है. उन्होंने कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करने के बाद पत्रकारों से कहा, "तीसरे चरण का परीक्षण, हमें कहीं न कहीं मार्च तक मुकम्मल करना चाहिए और तब डेटा संकलन करने की क्षमता और मंजूरी पर निर्भर करता है. ये मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत या दोनों में से कोई एक एक हो सकता है. इसकी निर्भरता नतीजों पर होगी. ये दूसरे चरण का मिश्रण है यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे चरण का मानव परीक्षण और भारत में तीसरे चरण का मानव परीक्षण."

डॉ रेड्डी ने रूसी कोविड वैक्सीन के हवाले से जताया भरोसा

उन्होंने बताया कि दूसरे और तीसरे चरण के मानव परीक्षण में शामिल करने के लिए कंपनी को 100 और 1400 वॉलेंटियर की जरूरत होगी. पिछले महीने डॉ रेड्डी और रशियन डाइयरेक्ट इन्वेसमेंट फंड (RDIF) ने भारत में स्पुतनिक वैक्सीन का वितरण और परीक्षण करने के लिए साझेदारी का ऐलान किया था. साझेदारी हो जाने से भारत में नियामक मान्यता मिल जाने पर RDIF वैक्सीन का 100 मिलियन डोज डॉ रेड्डी को आपूर्ति करेगी. 11 अगस्त को स्पतुनिक वैक्सीन का रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रजिस्ट्रेशन किया गया था. रजिस्ट्रेशन के बाद कोविड-19 के खिलाफ रूसी स्पुतनिक-V पहली मंजूरी प्राप्त वैक्सीन दुनिया में बन गई. वर्तमान में स्पुतनिक वैक्सीन के तीसरे चरण का मानव परीक्षण रूस में चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

इन बॉलीवुड फिल्मों के जरिए पेरेंट्स जान सकते हैं अपने बच्चों की 'मन की बात'

इन 5 खाद्य पदार्थों से बेहतर होगा पुरुषों का स्वास्थ्य, करें डाइट में शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget