एक्सप्लोरर

इस 15 अगस्त पर घर-ऑफिस में बनाएं रंगोली, यहां देखें आसान और खूबसूरत डिजाइन

15 अगस्त के मौके पर आप अपने घर या ऑफिस में देशभक्ति से भरी रंगोलियों से माहौल बना सकते हैं. फूलों, मोर, तिरंगे और देशभक्ति संदेशों से बनी रंगोली से इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनी कला का इजहार करें.

भारत इस साल अपना 79वां इंडिपेंडेंस डे मनाने जा रहा है और हर साल की तरह इस साल भी देश भर में पारंपरिक और आधुनिक अंदाज में जश्न की तैयारियां जोरों पर है. स्कूलों, कॉलेज घरों और ऑफिस में तिरंगे के रंगों में रंगी रंगोलियां के जरिए देशभक्ति की झलक देखने को मिलेगी. भारत में हर राष्ट्रीय पर्व पर रंगोली बनाना समृद्धि और सकारात्मक का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इस 15 अगस्त पर आप भी अपने घर या ऑफिस के बाहर रंगोली के जरिए अपनी देशभक्ति का खूबसूरत इजहार कर सकते हैं. ‌चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कुछ आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइन जो इस खास दिन आप अपने घर और ऑफिस में बना सकते हैं. 

फूलों की रंगोली 
तिरंगे के रंग केसरिया, सफेद और हरे से आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं. छोटे-छोटे फूलों से चारों ओर किनारा बनाकर बीच में बड़े-बड़े  फूलों की आकृति दे सकते हैं. इस रंगोली में निला और पीला रंग भी जोड़े जिससे यह और ज्यादा खूबसूरत लगेगी. इसे आप अपने ऑफिस या घर के हाॅल में आसानी से बना सकते हैं. 

सर्कल डिजाइन रंगोली 
अगर आप रंगोली बनाने में नए हैं तो सर्कल डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन आप ले सकते हैं. इसके लिए आपको किसी गोल ढक्कन की मदद से गोला बनाना होगा और फिर उसमें रंग भर देने हैं. तिरंगे के तीनों ही रंग का संयोजन रंगोली को एक सुंदर और सिंपल लुक देगा. 

आई लव माय इंडिया रंगोली 
आप अपने घर या ऑफिस पर आई लव माय इंडिया वाली एक सिंपल रंगोली बना सकते हैं. जिसमें आप डायरेक्ट तिरंगे के तीनों ही रंग को मिलाकर आई लव माय इंडिया लिख सकते हैं. ‌ वहीं यह लिखने के बाद इसके चारों तरफ गोलाकार में कलर भरकर इस रंगोली को और आकर्षक बना सकते हैं. 

राष्ट्रीय पक्षी मोर वाली रंगोली 
मोर की आकृति बनाकर उसमें तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. मोर के पंखों में रंगों का मेल इसे और शानदार लुक देगा और यह देशभक्ति की भावनाओं से भरपूर भी लगेगी. 

तिरंगा झंडा वाली रंगोली 
आप इस इंडिपेंडेंस डे पर अपने ऑफिस से घर में तिरंगे झंडे वाले रंगोली बना सकते हैं. इस रंगोली को बनाने के लिए झंडे को केंद्र में रखते हुए उसके चारों ओर पारंपरिक डिजाइन बना सकते हैं. साथ ही नीचे इंडिपेंडेंस डे लिख सकते हैं और रंगों के साथ थोड़ी सी चमक भी मिलकर रंगोली को और आकर्षक बना सकते हैं. 

शहीदों को नमन रंगोली 
इस इंडिपेंडेंस डे पर हमारे देश की लिए शहीद हुए जवानों के नाम की एक रंगोली भी आप आपने घर या ऑफिस में बना सकते हैं. इस रंगोली में आप केसरिया, लाल और सफेद जैसे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही कुछ प्रतीकात्मक सिंबल्स जैसे तिरंगा, दीपक या भारत का नक्शा इसमें शामिल कर सकते हैं. इस रंगोली को बनाकर आप उन शहीद जवानों को याद कर सकते हैं जिन्होंने हमें आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

देश भक्ति के संदेशों के साथ रंगोली को बनाए खास 
इस आजादी के महोत्सव को आप तिरंगे के रंगों में रंग कर मनाएं.  इस दिन आप देशभक्ति में रंगोली के जरिए रंग बिखरे. वहीं भारत के तिरंगे का हर रंग कुछ कहता है इसलिए आपकी हर डिजाइन वाली रंगोली में देश के प्रति जुड़ाव दिखाई देगा. ‌इस 15 अगस्त पर आप एक ऐसी रंगोली बना सकते हैं जो देखने वाले को देश से प्रेम का एहसास दिलाएगी.  क्योंकि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ झंडा फहराने का दिन नहीं है यह दिन गर्व से भर जाने का और रंगोली का एक ऐसा माध्यम है जो इस गर्व को रंगों में बदल देता है. तो इस 15 अगस्त अपनी रचनात्मकता और देश प्रेम को रंगोली के जरिए सजा कर आप एकता के रंगों में रंग सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हर दिन झड़ रहे हैं बाल... कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं? तुरंत भागें डॉक्टर के पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget