एक्सप्लोरर

Independence Day Rangoli Design : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन​, हर कोई करेगा तारीफ

स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए लोग अपने घरों, स्कूलों और ऑफिसों में रंगोली बनाते हैं.ये डिज़ाइन्स न सिर्फ दिखने में सुंदर होंगे, बल्कि हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

भारत का स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है. इस दिन को खास बनाने के लिए हर साल स्कूलों और ऑफिसों में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता का विशेष महत्व होता है. रंगोली हमारी संस्कृति की पहचान है और इसे बनाने का मतलब है, रंगों के जरिए अपनी भावनाओं और देशभक्ति को व्यक्त करना. अगर आप भी इस बार स्वतंत्रता दिवस की रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं जो आपको विजेता बना सकते हैं. 

तिरंगे की थीम पर रंगोली
तिरंगा हमारी शान है और इसे रंगोली में उतारना बहुत ही खास होता है. इस डिजाइन में आप तिरंगे के तीन रंगों - केसरिया, सफेद और हरे का इस्तेमाल कर सकते हैं. बीच में नीले रंग का अशोक चक्र बनाएं. इस रंगोली को आप फूलों, रंगों और दीपों से सजा सकते हैं.

भारत का नक्शा रंगोली
भारत का नक्शा बनाकर उसे रंगों से सजाना बहुत ही खूबसूरत लगता है. इस रंगोली में आप तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं. नक्शे के साथ आप भारत की विविधता को दर्शाने के लिए अलग-अलग राज्यों के छोटे-छोटे प्रतीक चिन्ह भी जोड़ सकते हैं. यह डिजाइन एकता और अखंडता का संदेश देती है. 

स्वतंत्रता सेनानी रंगोली
हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों को रंगोली के रूप में बनाना एक अनोखा और प्रेरणादायक तरीका है. महात्मा गांधी, भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस जैसे वीरों की छवियों को रंगोली में बनाकर उन्हें सम्मान दें. इस डिज़ाइन के जरिए आप उनकी कुर्बानियों को याद कर सकते हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं. 

शांति और सद्भावना का प्रतीक रंगोली
स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का ही नहीं, बल्कि शांति और प्रेम का भी संदेश है. इस थीम में आप कबूतर, दिल, और हाथों में हाथ डाले हुए लोगों की आकृतियां बना सकते हैं. इसे तिरंगे के रंगों में भरें. यह डिजाइन हमारे देश की शांति और भाईचारे की भावना को उजागर करता है. 

स्वतंत्रता दिवस के संदेश वाली रंगोली
अगर आप कुछ आसान लेकिन प्रभावशाली बनाना चाहते हैं, तो इस डिज़ाइन को आजमाएं. इसमें आप तिरंगे रंगों के साथ 'जय हिंद', 'वंदे मातरम', 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं' जैसे संदेश लिख सकते हैं.  यह डिज़ाइन बनाना आसान है और यह लोगों के दिलों में सीधा असर करता है. 

रंगोली बनाने के कुछ टिप्स

  • रंगोली बनाते समय सबसे पहले डिज़ाइन की आउटलाइन खींचें, ताकि रंग भरते समय कोई गलती न हो.
  • रंगों का सही और बैंलेस मिश्रण करें, ताकि रंगोली सुंदर दिखे.
  • तिरंगे के रंगों को प्राथमिकता दें, जिससे रंगोली में देशभक्ति की भावना साफ झलके.
  • अगर संभव हो तो रंगोली में फूलों और दीयों का भी इस्तेमाल करें, ताकि डिज़ाइन और भी आकर्षक लगे.
  • स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर इन रंगोली डिज़ाइनों के जरिए आप अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं और प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ सकते हैं.


यह भी पढ़ें : 
Independence Day 2024: 15 अगस्त नहीं, इस दिन मिलने वाली थी भारत को आजादी- जानें क्यों हुई देरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Mini Hill Stations In Uttar Pradesh: 'यूपी नहीं देखा तो क्या देखा'! शिमला-मनाली भूल जाएंगे, ये हैं UP के शानदार मिनी हिल स्टेशन
'यूपी नहीं देखा तो क्या देखा'! शिमला-मनाली भूल जाएंगे, ये हैं UP के शानदार मिनी हिल स्टेशन
Delhi Bridal Jewellery Market: दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget