एक्सप्लोरर

Weight LossTips: मोटापा कम करने के लिए सुबह को इन आदतों को अपनाएं, तेजी से घटेगा वजन

Weight loss: वजन कम करना आसान काम नहीं है. उसके लिए धैर्य और खास रूटीन की जरूरत होती है. देरी होने की वजह से अक्सर निराशा हाथ लगती है. लेकिन आप सुबह में कुछ आदतों से भी अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.

मोटापे के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं. लेकिन उसका प्रभाव जल्दी नहीं दिखाई देता. उसके चलते कई बार हमें मायूसी होती है. हम सब जानते हैं कि वजन कम करना आसान नहीं. उसके लिए उपायों के साथ धैर्य की जरूरत होती है. व्यायाम और खानपान पर खास ध्यान दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह में कुछ आदतों को अपनाने से वजन कम करने में मदद मिलती है? 

व्यायाम करें- सुबह जल्दी उठना वजन कम करना प्रभावी तरीका है. उसके लिए हर सुबह जल्दी जागें और व्यायाम करें. सुबह में व्यायाम करने से शुगर काबू में रहता है. ये आपको कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखता है. व्यायाम करने के कई अन्य फायदे भी मिलते हैं. 

वजन का माप करना- वजन माप करने से आत्मसंयम की आदत बन जाती है. एक रिसर्च के मुताबिक, 47 लोगों ने छह महीनों तक रोजाना अपने वजन को मापा और पाया कि इस दौरान उनका वजन करीब छह किलो कम हो गया. रोजाना वजन को मापना एक अच्छी आदत है जो वजन कम करने में मदद करता है. 

प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट करें- हम सभी जानते हैं कि हमारी सेहत के लिए प्रोटीन बहुत मुफीद है. ब्रेकफास्ट में अधिक प्रोटीन के इस्तेमाल से आपको देर तक भूख नहीं लगती है. रिसर्च में दावा किया गया है कि उससे बार-बार खाने की लालसा कम होती है. अत्यधिक प्रोटीन घ्रेलिन हार्मोन की मात्रा को कम करता है. घ्रेलिन को भूख का हार्मोन यानी भूख का एहसास करानेवाला हार्मोन भी कहा जाता है. उसके लिए आप ब्रेकफास्ट में अंडे, योगर्ट, नट्स और चिया बीज को शामिल कर सकते हैं.  

ज्यादा पानी पीएं- सुबह जल्दी उठना और एक या दो ग्लास पानी पीने से भी वजन कम करने में फायदा पहुंचता है. पानी शरीर में ऊर्जा को बढ़ाता है और 60 मिनट के लिए कैलोरी बर्न करने में मदद करता है. एक रिसर्च के मुताबकि, 500 मिलीलीटर पानी पीने से मेटाबोलिक की दर 30 फीसद तक बढ़ जाती है. प्रयाप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. उसके अलावा, भूख नहीं लगती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है. 

लंच पर फोकस- सेहतमंद जिंदगी के लिए समय पर खाने की बहुत अहमियत है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, भोजन का मंसूबा बनाना वजन कम करने के लिए मुफीद है. लंच में घर का बना खाना खाएं जो प्रोटीन और फाइबर में अधिक और कार्बोहाइड्रेट्स में कम हो.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Weight Control Tip: Over Eating से मोटापा ही नहीं, याद्दाश्त भी हो सकती है कमजोर

Dandruff Problem: बालों में डैंड्रफ से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Dating Survey : FIFA के लिए रात 3 बजे तक डेट पर जानें को तैयार हैं 93% भारतीय, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
FIFA के लिए रात 3 बजे तक डेट पर जानें को तैयार हैं 93% भारतीय, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
Best Time To Eat Dessert: मीठा खाने की आदत बदल सकती है सेहत, डॉक्टर ने बताया मिठाई खाने का सही समय
मीठा खाने की आदत बदल सकती है सेहत, डॉक्टर ने बताया मिठाई खाने का सही समय
Heart Health Tips : जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget