एक्सप्लोरर

Diet For Eye Health: आंखों की रोशनी सुधारने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस, मिलेंगे करामाती फायदे

आंखों की रोशनी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है नियमित आंखों की जांच जिससे समय रहते आंख की कई बीमारियों के लक्षणों की पहचान होगी. आप चाहें तो नजर तेज रख के लिए कुछ जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Diet For Eye Health: आज की भागती दौड़ती जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं. इन दिनों आंखों में दर्द होना व्यस्त लाइफस्टाइल, खानपान की लापरवाह आदतें, निरंतर और अत्यधिक मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल के कारण आम हो गया है. स्क्रीन के साथ हमारा संपर्क बहुत ज्यादा हो गया है. उसका आंखों पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है. ऐसी स्थिति में आपके इच्छा के खिलाफ भी चश्मा पहनना जरूरी हो जाता है. बच्चों की नजर कमजोर होने के पीछे बाहर खेलने के बजाए मोबाइल पर ज्यादा समय बिताना, वीडियो गेम्स खेलना है. इससे उनकी आंखों की रोशनी समय से पहले खराब हो जाती है. 

खानपान की आदतों का आपकी सेहत में बड़ी भूमिका होती है. खराब डाइट और लाइफस्टाइल की पसंद भी आपकी आंख की रोशनी को बुरी तर प्रभावित करती है. कुल मिलाकर संतुलित डाइट, हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि उसमें कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. आप अपनी नजर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में इन जूस को शामिल कर सकते हैं. 

पालक का जूस- हरी पत्तेदार सब्जियां आंख की रोशनी सुधारने में मदद करती हैं. ये न सिर्फ आंखों के लिए फायदेमंद हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी. विशेषकर पालक का जूस बहुत स्वस्थ है. आप एक ग्लास पालक का जूस अपनी डाइट में रोजाना शामिल करते हैं, तो आपकी नजर धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी. पालक विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैग्नीज और आयरन में भरपूर होता है. 

आंवला का जूस- आंवला का जूस आंख की रोशनी बढ़ाने में बहुत मददगार है. आंवला में विटामिन सी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है. आप आंवला को किसी भी शक्ल में इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप चाहें, तो कच्चा भी खा सकते हैं. आप आंवला का जैम, मुरब्बा या कैन्डी भी बना सकता हैं. उसका जूस आंख की नजर सुधारने के लिए बहुत प्रभावी है. 

गाजर का जूस- गाजर का जूस आंख की रोशनी के लिए बेहद मुफीद समझा जाता है. गाजर में विटामिन ए होता है जो आंख की रोशनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गाजर का जूस पीने से नजर तेज होती है और जल्द ही चश्मे से आप छुटकारा पा सकते हैं. अगर आप चाहें, तो गाजर का जूस के साथ टमाटर का जूस भी मिला सकते हैं. 

बीमारी के बारे में इंटरनेट पर सर्च करना हो सकता है खतरनाक, जानें क्या है कारण

Rheumatoid Arthritis: जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण है बीमारी, इन संकेतों को न करें इग्नोर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget