एक्सप्लोरर

Relationship Tips: रिलेशनशिप में आप अपने रिश्ते के बॉन्ड को और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन 5 गलतियों से बचें

Relationship Advice: ऐसी कुछ गलतियां हैं जो आपको एक सीरियस रिलेशनशिप में भूल कर भी नहीं करनी चाहिए. अगर आप अपने रिश्ते के बॉन्ड को और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचे.

Relationship Tips: रिश्ते बनाना तो बहुत आसान होता है लेकिन उन्हें संभालना मुश्किल होता है. कपल्स के बीच अक्सर नोक झोंक होना आम बात है लेकिन कभी-कभी यह बात इतनी बढ़ जाती है कि रिश्तें टूटने की नौबत आ जाती है. वैसे तो बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें करने से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं लेकिन ऐसी कुछ गलतियां है जो आपको एक सीरियस रिलेशनशिप में भूल कर भी नहीं करनी चाहिए. अगर आप अपने रिश्ते के बॉन्ड को और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें.

रोमांस में कमी
एक समय पर आप संतुष्ट हो जाते हैं और भूल जाते है कि रिश्ते में प्यार और रोमांस भी जरूरी है. ऐसा माना जाता है कि प्यार दिखाया नहीं समझा जाता है. अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो वो इंसान खुद ही आपके प्यार को समझेगा मगर कभी-कभी अगर अपने प्यार को जाहिर कर देंगे तो इससे आपके साथी को एक अलग खुशी मिलेगी. आपके लिए जरूरी है कि रिश्ते में रोमांस को बनाएं रखें और इसे बरकरार रखने के लिए एफर्ट डालें. कभी-कभी प्यार जताकर अपने साथी को खास महसूस कराया जा सकता है.

बातों में कमी आना 
कहा जाता है कि किसी भी रिश्ते में संवाद बहुत जरूरी होता है और कभी-कभी पति-पत्नी में छोटी-मोटी नोक झोंक होना भी बहुत जूरूरी होता है. इससे रिश्ते को और मजबूती मिलती है. पति-पत्नी के बीच बातचीत का विषय घरेलू मामलों के अलावा भी कुछ होना चाहिए. अक्सर कपल्स कहते हैं कि हम तो आपस में बातें करते ही रहते हैं. संवाद की कोई कमी नहीं. पर जरा गौर करें कि आप बातें क्या करते हैं. हमेशा घर और बच्चों के काम की बातें करना ही पर्याप्त नहीं होता. खुशहाल दंपति वे होते हैं जो आपस में अपने सपने, उम्मीद, डर, खुशी और सफलता सब कुछ बांटते हैं. एक दूसरे को जानने समझने का प्रयास करते हैं. किसी भी उम्र में और कभी भी रोमांटिक होना जानते हैं.

आपसी विवादों को बेहतर ढंग से करें हैंडल

पति-पत्नी के बीच विवाद और झगड़े होने बहुत स्वाभाविक है और इन से बचा नहीं जा सकता. मगर रिश्ते की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि आप इन्हें किस तरह हैंडल करते हैं. अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा सौम्य और शिष्ट व्यवहार करने वालों के रिश्ते जल्द नहीं टूटते. झगड़े या विवाद के दौरान चिल्लाना, अपशब्द बोलना या मारपीट पर उतारू हो जाना रिश्ते में जहर घोलने जैसा है. ऐसी बातें इंसान कभी भूल नहीं पाता और वैवाहिक जिंदगी पर बहुत बुरा असर पड़ता है.

स्वभाव में अंतर
पति और पत्नी दो अलग इंसान हैं, ऐसे में एक-दूसरे के स्वभाव में अंतर होना भी बहुत साधारण सी बात है. लेकिन अगर आप ने एक-दूसरे के स्वभाव में अंतर होने को ही अपने रिश्ते की कमजोरी मान लिया है तो यह आपके रिश्ते को पूरी तरह से बर्बाद कर देगा. कभी-कभार पार्टनर के अलग-अलग स्वभाव होने की वजह से भी रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ने लगती हैं. हालांकि, हम चाहें तो समय रहते हुए इस अंतर को दूर करके एक दूसरे के स्वभाव में ढलने का प्रयास कर सकते हैं.

प्राथमिकताओं को नजरअंदाज करना
एक रिलेशनशिप की डोर तब डगमगाने लगती है जब पार्टनर एक-दूसरे की प्राथमिकताओं को नजरअंदाज कर रिश्ते में अपनी मन-मर्जी चलाने लगते हैं. हालांकि, हम यह क्यों भूल जाते हैं कि किसी भी रिश्ते को एकतरफा नहीं चलाया जा सकता. एक अच्छे रिलेशन के लिए पति-पत्नी दोनों को ही जरूरी है कि वह एक-दूसरे की प्राथमिकताओं को महत्व दें.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Diet: इन Superfoods को महीने में 15 बार खाने से तेजी से घटता है वजन

Health Care Tips: बदलते मौसम में अनार से रखें सेहत का ख्याल, जानें इसे खाने के फायदे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कैसे समझाएं आजादी का मतलब?
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कैसे समझाएं आजादी का मतलब?
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
Independence Day 2026: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget