एक्सप्लोरर

कड़ाके की इस सर्दी में शरीर को रखना है गर्म, तो आजमाएं ये 5 हर्बल टी

इन दिनों तापमान लगातार गिर रहा है और कड़ाके की ठंड हर किसी को परेशान कर रही है. ऐसे में कुछ गर्म हर्बल टी पीने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करेंगे. आइए जानते कौनसा वह टी पिएं..

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. इस कड़ाके की ठंड में शरीर को गर्म रखना बहुत जरूरी होता है. ठंड के मौसम में हमारा शरीर काफी परेशानियों का सामना करता है. सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. इसलिए हमें अपने शरीर को भीतर से गर्म रखने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए. कुछ हर्बल टी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती हैं. ये हमारे शरीर को भीतर से गर्म करती हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं. इन हर्बल टीज को रोजाना पीने से ठंड का असर कम हो जाता है और हम तंदुरुस्त रहते हैं. चलिए जानते हैं उन 5 हर्बल टी के बारे में जो कड़ाके की सर्दी में बहुत ही फायदेमंद हो सकती हैं. 

अदरक टी 
अदरक वाली टी बनाने के लिए सबसे पहले ताजा अदरक का एक टुकड़ा लें. इसे अच्छी तरह धो लें और पीस लें. अब एक कप पानी उबालें और उसमें पीसा हुआ अदरक मिला दें. 5-10 मिनट तक इसे उबलने दें. अंत में इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिलाकर पी लें. अदरक में गर्मी लाने वाले गुण होते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म करते हैं. साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो सर्दी-खांसी से राहत दिलाते हैं. ठंडी जगहों पर जाने से पहले अगर अदरक वाली चाय का पीने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है. 

तुलसी हर्बल टी
तुलसी एक बहुत ही गुणकारी जड़ी-बूटी है. इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. तुलसी के पत्तों से बनाई गई चाय या काढ़ा, सर्दियों में खासतौर से बहुत लाभदायक होता है. तुलसी के काढ़े या टी पीने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. इसलिए सर्दियों में रोजाना तुलसी का काढ़ा या टी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है. 

दालचीनी हर्बल टी
दालचीनी एक ऐसी मसाला है जिसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. सर्दियों में दालचीनी वाली चाय पीना बहुत ही फायदेमंद होता है. दालचीनी में गर्मी लाने वाले गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म करने का काम करते हैं. साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर हमारी कोशिकाओं की रक्षा करते हैं. 

जायफल टी
जायफल में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और वायरस व बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं. साथ ही जायफल में गर्मी लाने वाले गुण भी होते हैं जो शरीर के अंदर के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है. 

मुलेठी टी 
मुलेठी एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह की दवाओं के लिए किया जाता है। मुलेठी की जड़ से काढ़ा या चाय बनाकर पीने से सर्दियों में कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. ये हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य समस्याओं से बचाते हैं. इसके अलावा मुलेठी में गर्मी लाने वाले गुण भी होते हैं. 

ये भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
House Cleaning Tips: घर का कौन-सा कोना सबसे पहले साफ करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं गलती
घर का कौन-सा कोना सबसे पहले साफ करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं गलती

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget