एक्सप्लोरर

New Year Beauty Look: न्यू ईयर पार्टी के लिए होना हैं तैयार, तो इन 5 ब्यूटी टिप्स को करें फॉलो

New Year Beauty Look: अगर पार्टी में आपको एकदम ग्लैमरस दिखना है तो अपनी आंखों पर शिमरी लुक रखें. आजकल शिमरी ड्रेस भी काफी ट्रेंड में चल रही है.

New Year Beauty Look:  नया साल आने ही वाला है, ऐसे में हर किसी का कोई न कोई प्लान बनकर तैयार है. कोई फ्रेंड्स के साथ तो कोई अपने परिवार वालों के साथ घूमने की प्लानिंग तैयार करके बैठे हैं. नए साल को लेकर हर कोई जश्न में डूबने के लिए तैयार हैं. ऐसे में पार्टी में भी सबसे अलग हटकर दिखना तो बनता ही है. इस बार न्यू ईयर पार्टी में क्यूं ना इस बार आप भी इस तरह तैयार हो कि हर कोई आपकी तारीफ करें. खासकर लड़कियां पा्र्टी में जाने के लिए मेकअप को लेकर परेशान रहती हैं कि ड्रेस के साथ कैसा मेकअप करें, कैसा आई पर मेकअप करें. तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले कुछ आसान से टिप्स. जिन्हें आप फॉलो करके नये साल की पार्टी में फटाफट तैयार होकर जा सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि आप किस तरह से नए साल की पार्टी में ड्रेस के साथ परफेक्ट मेकअप भी कर सकती हैं. 

नए साल की पार्टी के लिए ये हैं बेस्ट मेकअप टिप्स

पार्टी में जाने के लिए दिन की शुरूआत से ही तैयारी शुरू कर दें. सबसे पहले अपने चेहरे को सुबह उठकर क्लीजिंग मिल्क से साफ कर लें. इसके बाद अपने फेस वॉश से चेहरे को एक बार अच्छे से धो लें. चेहरे को साफ करने के बाद ही मेकअप शुरू करें. ताकि फेस पर मौजूद गंदगी एकदम साफ हो जाए. इसके बाद चेहरे पर मॉइश्र्चराइजर लगा लें. चेहरे पर मॉइश्र्चराइजर लगाने से आपके मेकअप में शाइन आ जाती है और फाउंडेशन भी टिका रहता है. चेहरे को रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए त्वचा की क्लीनिंग के बाद उसे स्क्रब से साफ करना भी जरूरी है. स्क्रब करने से चेहरे के अंदर जमी गंदगी भी बाहर निकल जाती हैं. इसके अलावा पार्टी में जाने के लिए अपनी स्किन के अनुसार ही फाउंडेशन का चयन करें. सर्दी के दिन चल रहे हैं तो ऐसे में हाइड्रेटिंग फाउंडेशन का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा, क्योंकि यह फाउंडेशन पार्टी में पूरी रात आपके फेस को हाइड्रेट रखेगा. 

इन टिप्स को करें फॉलो

अगर पार्टी में आपको एकदम ग्लैमरस दिखना है तो अपनी आंखों पर शिमरी लुक रखें. आजकल शिमरी ड्रेस भी काफी ट्रेंड में चल रही है. ऐसे में शिमरी ड्रेस के साथ आंखों पर शिमरी लुक पार्टी में गजब का लुक देगा. इसके अलावा पलकों और आंखों के नीचे आई शैडो की एक लेयर रखें. पलकों पर भी हल्का-हल्का ब्रश से शिमर लगाएं. ये न्यू ईयर पार्टी में आपको गॉर्जियस लुक देगा. पार्टी के लिए तैयार होते समय ड्रेस पर कौन-सी लिपस्टिक जाएगी. इस पर ध्यान देने की जरूरत होती है. बोल्ड लुक के लिए होठों को हाईलाईट करना भी अच्छा लगेगा. इसके लिए पार्टी में ज्यादातर डार्क रेड कलर की लिपस्टिक अच्छी लगेगी. अगर आपकी स्किन कलर थोड़ा डार्क है तो फिर आप बरगंडी या वाइन कलर की लिपस्टिक चुन सकती हैं. होठों को शाइनी बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली जरूर लगाएं. इसे लगाने से आपके होंठ फटेंगे भी नही और पपड़ी भी नही बनेंगी. इस तरह के टिप्स आपको न्यू ईयर पार्टी के लिए तैयार होने में काफी मदद कर सकते हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget