एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक से बचना है तो सर्दियों में जरूर खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, लेकिन मात्रा का रखें ध्यान

सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो जाता है. ऐसे में कुछ ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद होता है लेकिन इसके सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं यहां

सर्दियों के मौसम में हृदय रोगों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में अपने डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे - अखरोट, बादाम, काजू और पिस्ता शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. ये सभी में एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और रोगों से बचाते हैं.लेकिन इनको अधिक मात्रा में खाना नुकसानदायक हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार अखरोट, बादाम, काजू और पिस्ता चारों चीज मिलाकर रोजाना 30 ग्राम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए. आइए जानते हैं हार्ट के लिए कैसे फायदामंद है. 

मुनक्का
मुनक्का में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक जैसे कई महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं. ये हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. साथ ही फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और हृदय रोगों से बचाते हैं. सर्दियों में रोजाना मुनक्का खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है. हार्ट अटैक से बचाव के लिए सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का खाना बहुत जरूरी होता है. 

अखरोट 
अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अखरोट में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं.अखरोट में मोनोअनसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स जैसे हेल्दी फैट्स होते हैं. ये खून में कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं. साथ ही फाइबर और विटामिन E भी पाया जाता है जो हृदय रोगों से बचाव करते हैं.

बादाम
बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड एक हेल्दी फैट है जो खून में कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, यह खून को पतला बनाता है. जो हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने में मदद करता है. 

पिस्ता 
पिस्ता में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं. पिस्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं, जो कि ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बनते हैं. यह धमनियों के संकुचन और कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोकता है. इस प्रकार, पिस्ता खाने से हृदय रोगों जैसे कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक से लड़ने में मदद मिलती है. यह हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है. 

ये भी पढ़ें



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Nude Dining Restaurant: अनोखा रेस्टोरेंट! बिना कपड़ों के डिनर, अजनबियों संग न्यूड होकर खाने का नियम
अनोखा रेस्टोरेंट! बिना कपड़ों के डिनर, अजनबियों संग न्यूड होकर खाने का नियम
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget