एक्सप्लोरर

कंप्यूटर पर काम करने से आंखें होने लगी हैं कमजोर तो खाने में इन चीजों को जरुर शामिल करें

अगर आप भी अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं. आंखों की रोशनी को बरकरार रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में पोषण से भरपूर कुछ खास चीजों को शामिल करना होगा.

आजकल घंटो कंप्यूटर पर काम करने, मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिताने और टीवी देखने से आंखों में कई तरह की समस्याएं बढ़ गई हैं. बढ़ती उम्र से साथ आंखों से जुड़ी समस्या तो आम बात है. लेकिन अब कम उम्र में ही ऐसी समस्याएं बढ़ गई हैं. जिसकी वजह से छोटे छोटे बच्चों की आखों पर चश्मे नज़र आने लगे हैं. अगर आपकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो रही है, आंखें कमजोर हो रही हैं या आखों में कोई और परेशानी हो रही है तो समझ लीजिए कि आप सही पोषण वाला खाना नहीं खा रहे हैं.
आखों को स्वस्थ रखने और बेहतर रौशनी के लिए आपको विटामिन 'ए', विटामिन  'के' और विटामिन 'सी' की जरुरत होती है. आपको अपनी डाइट में ऐसा खाना शामिल करना चाहिए जिससे आपकी आंखों को सही पोषण मिल सके. इसके अलावा अगर आप आंखों को ठीक से आराम नहीं दे रहे तो भी परेशानी बढ़ जाती है. कई बार लापरवाही की वजह से भी आंखें कमजोर हो जाती हैं तो कई बार जेनेटिक समस्या की वजह से भी आंखों में समस्या हो सकती है. ऐसे में सिर्फ दवा लेना ही काफी नहीं होता, अगर खाने पीने में थोड़ा ध्यान रखा जाए तो आंखों की रोशनी को बरकरार रखा जा सकती है  तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से आपकी आंखे हमेशा स्वस्थ रहेंगी और आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद हो सकते हैं.
1. विटामिन सी है जरूरी आंखो के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है. आप अपने खाने में आंवला, नींबू, संतरा, कीवी, टमाटर, स्ट्रोबेरी जैसे खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं. आंवला आंखों के लिए वरदान है. आप अपनी डाइट में आवंला जरूर शामिल करें आप चाहें तो कच्चा आंवला खा लें, इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद होता है. 2. फायदेमंद हरी सब्जियां अगर आखों को स्वस्थ रखना है तो आपको खाने में रोज हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए. इनमें ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी फायदेमंद हैं. आप पालक, कोलार्ड ग्रीन्स, काले पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, शिमला मिर्च, जैसी हरी सब्जियां खाने में खाएं. इन सब्जियों में  विटामिन 'सी' से भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है. 3. वरदान है गाजर कहते हैं रोज एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों का चश्मा तक उतर सकता है. इसलिए सर्दियों में रोज गाजर या मिक्स वेजीटेबल का जूस पीना चाहिए. इसके अलावा आप सलाद में खूब गाजर खाएं. गाजर की सब्जी भी आप बना सकते हैं. ये सब आंखों के लिए फायदेमंद साबित होगा. 4. असरदार जामुन जामुन में पाया जाने वाला विटामिन सी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होता है. वैसे जामुन कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है. इसलिए सीजन में जामुन जरुर खाना चाहिए. 5. फायदेमंद इलायची आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों को ठंडक देना भी जरुरी है इसके लिए आप इलाइची का इस्तेमाल करें. इलाइची आपके शरीर के तापमान को संतुलित रखती है. नियमित रुप से इलाइची खाने से आंखों में ठंडक पड़ती है और रोशनी बढ़ती है. आप चाहें तो इलायची के साथ सौंफ मिलाकर भी खा सकते हैं,  सौंफ और इलाइची का पाउडर भी बना सकते हैं जिसे दूध में मिलाकर पी सकते हैं. 6. सेहतमंद मछली आंखों की रोशनी के लिए मछली खाना अच्छा माना जाता है, खाने में आप सैल्मन, ट्राउट, टूना और हेरिंग जैसी मछलियां खा सकते हैं, इसके अलावा ऑयली मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो ड्राई आई सिंड्रोम और मैक्युलर डिजनरेशन आपकी आंखों को सुरक्षित रखता है. इसके अलावा मछली खाने से मोतियाबिंद का खतरा भी कम हो जाता है.

Chanakya Niti: परीक्षा में अगर सफल होना है तो इन बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget