एक्सप्लोरर

Health Tips: बारिश में भीग जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार

Rainy Season Diseases: बारिश के मौसम में कितनी भी कोशिश करें भीग ही जाते हैं. अगर आप बारिश में भीग जाते हैं तो आपको ये 5 काम तुरंत करने चाहिए. इससे आपके बीमार होने का खतरा कम हो जाता है.

Health Care In Monsoon: पूरे भारत में मानसून दस्तक दे चुका है. जगह-जगह पर लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में बहुत सारे लोगों को काम के सिलसिले में घर से बाहर भी निकलना पड़ता है. कई बार लोग मस्ती में और कई बार मजबूरी में बारिश में भीग जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश में भीगना आपके लिए मुसीबत पैदा कर सकता है. मानसून का सीजन कई सारी बीमारियां अपने साथ लेकर आता है. सर्दी-खांसी से लेकर वायरल, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी इसी सीजन में होती हैं. ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. अगर आप बारिश में भीग जाएं तो कुछ बातों का ख्याल रखें. इससे आप खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं. बारिश में भीगने के बाद आपको तुरंत ये 5 काम करने हैं. 

1- सिर ढ़क लें- जब भी आपको लगे कि आप भीगने वाले हैं तो सिर को अच्छी तरह से ढ़क लें. शरीर पर सबसे पहले बारिश का पानी सिर पर पड़ता है. सिर काफी कोमल होता है ज़रा सी ठंडक लगने पर सिर में सर्दी लग जाती है. इसलिए आपको बारिश में सबसे पहले अपना सिर ढ़क लेना चाहिए. अगर सिर भीग भी जाए तो तुरंत ड्रायर से सुखा लें. 

2- तुरंत कपड़े बदल लें- अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो घर आने के बाद तुरंत अपने कपड़े बदल लें. इससे आपके शरीर को ज्यादा ठंड नहीं लगेगी और शरीर का तापमान सामान्य हो जाएगा. बारिश के मौसम में कई तरह के फंगल संक्रमण से बचने के लिए भी आपको तुरंत गीले कपड़े बदल लेने चाहिए. 

3- अदरक वाली चाय या काढ़ा पीएं- बारिश में भीगने के बाद आपको तुरंत गर्मागर्म हल्दी वाला दूध या अदरक वाली चाय, कॉफी पीनी चाहिए. अगर आपको ज्यादा गर्माहट चाहिए तो आप काढ़ा भी पी सकते हैं. बुखार और सर्दी से बचने के लिए आपको कुछ गर्म ही खाना चाहिए. जिससे आपके शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिल सके. 

4- पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें- बारिश में अगर आपने जूते पहने हैं और आप भीग गए हैं तो तुरंत पैरों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब अच्छी तरह से साफ करके पैरों को सुखा लें. अगर आप स्लीपर पहनते हैं तो अंगूठे के आस-पास अच्छी तरह साफ कर लें. अगर अंगूठे को ठीक से साफ न करें तो अंगूठे में पस भी पड़ सकता है. इसलिए पैरों का खासतौर से ख्याल रखें. 

5- एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाएं- बारिश में भीगने के बाद कपड़े बदलते वक्त आप कोई एंटीबैक्टीरियल क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें. इससे शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया मर जाएंगे. एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाने से आप स्किन एलर्जी और इंफेक्शन से बच सकते हैं. इससे दाद, खाज और खुजली की समस्या भी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: बनाएं अपनी हड्डियों को मजबूत, डाइट में इन पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
Sweat Smell From Bedsheets: क्या आपकी बेडशीट से भी आती है सीलन और पसीने की बदबू? ऐसे करें दूर
क्या आपकी बेडशीट से भी आती है सीलन और पसीने की बदबू? ऐसे करें दूर
Monsoon Bed Dampness: गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget